Zelensky Letter To PM Modi: जेलेंस्की ने चिट्ठी लिखकर PM मोदी से मांगी मदद, दोस्त रूस की जमकर शिकायत
यूक्रेन की डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर एमिन झापरोवा ने कहा- हम भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं। एनएसए अजीत डोवाल ने तीन बार रूस का दौरा किया है। यदि वे यूक्रेन आते हैं तो उनका स्वागत है। हम चाहते हैं कि वे यूक्रेन आएं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मानवीय आधार पर सहायता के लिए मदद मांगी है। भारत के दौरे पर आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन दझापरोवा ने मंगलवार को राज्य विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी को यह पत्र सौंपा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पत्र में दवाओं और मेडिकल इक्विपमेंट्स समेत अतिरिक्त मानवीय सहायता देने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही यूक्रेन की विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन यूद्ध के समय उनके देश में पढ़ रहे भारत के मेडिकल छात्रों को राज्य में उनकी योग्यता के लिए परीक्षा देने की अनुमति देगा।
आपको बता दें कि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के दौरान भारत के हजारों छात्रों को भारत आना पड़ा था। एक थिंक टैंक को संबोधित करते हुए एमिन दझापरोवा ने कहा कि रूस के साथ खड़े होने का अर्थ इतिहास के गलत पक्ष के साथ होना है और उनका देश भारत के साथ घनिष्ठ संबंध चाहता है।
वहीं, यूक्रेनी डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर एमिन दझापरोवा ने भारत को चीन और पाकिस्तान को लेकर सलाह दी। उनका कहना है कि भारत उन दुश्मनों को पहचाने जो सोचते हैं कि वो गलत करने के बाद बचकर निकल जाएंगे। यहं उनका इशारा भारत के पड़ोसी देश- चीन और पाकिस्तान की तरफ था।
इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स को संबोधित करते हुए एमिन दझापरोवा ने कहा- पिछले साल यूक्रेन पर हुए रूसी हमले से पहले की घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं कि खराब पड़ोसियों से कैसे निपटा जाना चाहिए। चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते मुश्किल रहे हैं।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए दझापरोवा ने कहा, क्रीमिया में जो हुआ, उससे भारत को सबक लेना चाहिए। जब भी कुछ गलत होता है अगर उसे रोका न जाए तो वो बड़ी समस्या बन जाता है।
इस दौरान उप विदेश मंत्री दझापारोवा ने साफ किया कि, पाकिस्तान के साथ यूक्रेन के सैन्य संबंध करीब तीन दशक पुराने हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि उनका पाकिस्तान के साथ गठजोड़ भारत के खिलाफ है।
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन ने भारतीय अधिकारियों से अपील करते हुए कहा भारत एक वैश्विक नेता और जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके लिए भारत के अधिकारियों को यूक्रेन का दौरा करना चाहिए।
झापरोवा ने कहा, "हम भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं। यूक्रेन, जंग को लेकर PM मोदी समेत वर्ल्ड लीडर्स के रिएक्शन देख रहा है। हमारी नजर लीडर्स की विजिट्स पर भी है। अजीत डोवाल तीन बार मॉस्को गए। अगर वो यूक्रेन आते हैं तो उनका स्वागत है। हम चाहते हैं कि वो यूक्रेन आएं।"












Click it and Unblock the Notifications