रूस के साथ शांति के लिए हम न्यूट्रल स्टेटस स्वीकार करने के लिए तैयार: वोलोदिमीर जेलेंस्की

कीव, 28 मार्च। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के साथ शांति के लिए तटस्थ स्थिति (न्यूट्रल स्टेटस) को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। इस समझौते की कोई तीसरा पक्ष गारंटी ले सकता है और इसपर वोटिंग ली जा सकती है। जेलेंस्की ने रूसी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रूसी सरकार ने रूसी मीडिया को चेतावनी दी है कि वह रिपोर्टिंग से दूर रहें। जेलेंस्की ने अपना संबोधन रूसी भाषा में दिया, वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं। जब जेलेंस्की को रूस पर निशाना साधना होता है तो वह रूसी भाषा में संबोधन देते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमले ने यूक्रेन में रूसी भाषा बोलने वाले शहरों पर हमला किया है, यह हमला चेचेन्या युद्ध से भी बदतर है।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: Joe Biden ने Vladimir Putin पर किया करारा हमला, जानें क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    zelencky

    जेलेंस्की ने कहा कि सुरक्षा की गारंटी और तटस्थता व गैर परमाणु स्टेटस हम इन सभी चीजों के लिए तैयार हैं। यह हमारे लिए सबसे अहम है। लेकिन हमने रूस की उस मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है जिसमे उन्होंने यूक्रेन के विसैन्यीकरण की मांग की है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ किसी भी तरह का शांति समझौता तबतक नहीं हो सकता है जबतक कि युद्ध विराम नहीं होता और सेना को वापस नहीं बुलाया जाता। साथ ही जेलेंस्की ने कहा कि जिन इलाकों पर रूस ने कब्जा कर लिया है वह उसे सैन्य ताकत से वापस लेने की कोशिश नहीं करेगा, क्योंकि इससे तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि वह पूर्वी डोनबास इलाके में समझौते के लिए तैयार हैं, जिसे रूस अपने समर्थित सेना से 2014 से नियंत्रित कर रहा है।

    रूस द्वारा मारियुपोल पर हमले को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि शहर के सभी प्रवेश और निकास को बंद कर दिया गया है। शहर के भीतर मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया गया है क्योंकि यहां पर खाना पहुंचाना, दवा और पानी पहुंचाना संभव नहीं है। मुझे नहीं पता है कि रूसी सेनाओं ने और किसी से इस तरह का बर्ताव किया है। वहीं रूस ने यूक्रेन के आरोपों को खारिज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+