यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच भारत आ रहे व्लादिमीर पुतिन, स्वीकार किया PM मोदी का निमंत्रण

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत यात्रा पर आएंगे। इस बात की पुष्टि खुद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोर ने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोर ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत आने की तैयारियां जोर-शोर से चल रहे ही हैं। हालांकि, उन्होंने निश्चित तारीख नहीं बताई है।

रूस के विदेश मंत्री ने इस बात की घोषणा बुधवार 26 मार्च को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान की है। खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत सरकर के प्रमुख की यात्रा के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। रूसी राष्ट्राध्यक्ष की भारत गणराज्य की यात्रा की वर्तमान में तैयारी की जा रही है।

Vladimir Putin

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल तीसरी बार फिर से चुने जाने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में रूस गए थे। अब हमारी बारी है। बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल रूस की अपनी यात्रा के दौरान पुतिन को राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया था।

पहली बार भारत आ रहे पुतिन
ऐसा बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद व्लादिमीर पुतिन पहली बार भारत यात्रा पर आ रहे है। हालांकि, यात्रा की तारीखों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, पुतिन के भारत यात्रा की व्यवस्था की जा रही है। पुतिन के इस यात्रा से भारत में नए आर्थिक रोडमैप को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: 'पुतिन की जल्द मौत होगी...फिर युद्ध समाप्त हो जाएगा', ज़ेलेंस्की के बयान से मची सनसनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+