Russia Ukraine War: 'पुतिन की जल्द मौत होगी...फिर युद्ध समाप्त हो जाएगा', ज़ेलेंस्की के बयान से मची सनसनी
Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जल्द मौत हो सकती है और इससे युद्ध समाप्त हो जाएगा।
पेरिस में एक इंटरव्यू के दौरान ज़ेलेंस्की के इस बयान ने सनसनी मचा दी है। इस बयान की चारों चर्चा हो रही है। वहीं इस बयान के बाद रूस की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

पुतिन की सेहत पर अटकलें
दरअसल, पिछले कई महीनों से पुतिन की सेहत को लेकर तरह-तरह के अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इस वक्त उनके स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे दावे पर रिपोर्ट्स में दावे को क्रेमलिन ने खारिज कर दिया है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि, पुतिन पार्किंसन बीमारी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।
ये भी पढ़ें Ukraine Russia War: रूस के एंगेल्स एयरबेस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, 700KM दूर तक गूंजा धमाका, खौफनाक VIDEO
इस वजह से पुतिन के अस्वस्थ होने का था दावा
बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन का लगातार खांसने, हाथ-पैरों में झटके जैसी हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। 2022 में एक वीडियो में पुतिन को रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ बैठक के दौरान कुर्सी पर झुके हुए और मेज को जोर से पकड़े देखा गया था। इन्हीं सब वीडियो को आधार बना कर उनके अस्वस्थ होने का दावा किया जा रहा था।
रूस को लेकर ज़ेलेंस्की का रूस पर आरोप
वहीं ज़ेलेंस्की ने रूस पर शांति वार्ता के बावजूद युद्ध को खींचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "रूस इस युद्ध को जारी रखना चाहता है। युद्ध को खींचा जा रहा है। हमें रूस पर दबाव बनाना होगा ताकि यह युद्ध वास्तव में समाप्त हो सके।"
ये भी पढ़ें Russia Ukraine War: युद्ध खत्म करने पर सहमत हुए पुतिन, लेकिन लगाई कई शर्तें, जानिए ज़ेलेंस्की ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications