रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- यूक्रेन पर बातचीत करने को हैं तैयार, 2023 में दुनिया में शांति होगी?

पुतिन ने कहा, “मेरा मानना है कि हम सही दिशा में काम कर रहे हैं, हम अपने राष्ट्रीय हितों, अपने नागरिकों, अपने लोगों की रक्षा कर रहे हैं। और हमारे पास अपने नागरिकों की सुरक्षा के अलावा कोई विकल्प नहीं है।”

putin ready to negotiate

Image: PTI

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस, यूक्रेन में युद्ध में शामिल सभी पक्षों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा ये भी कहा कि कीव और उसके पश्चिमी समर्थकों ने वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया है। यूक्रेन पर रूस के 24 फरवरी के आक्रमण ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे घातक संघर्ष और 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से मास्को और पश्चिम के बीच सबसे बड़ा टकराव शुरू कर दिया।

क्या 2022 में युद्ध खत्म होगा?

क्या 2022 में युद्ध खत्म होगा?

हालांकि अब पुतिन के बयानों से ऐसे संकेत मिलने लगे हैं कि यह युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है। हालांकि यूक्रेनी राष्ट्रपति के पिछले कुछ दावों पर यकीन करें तो इस युद्ध का अंत होना फिलहाल मुश्किल ही नजर आ रहा है। क्रेमलिन का कहना है कि वह तब तक लड़ेगा जब तक कि वह अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेता है, जबकि कीव का कहना है कि वह तब तक आराम नहीं करेगा जब तक कि रूस, क्रीमिया सहित अपने सभी क्षेत्रों से रूसी सैनिकों को बाहर नहीं निकाल देता, जिसे रूस ने 2014 में जब्त कर लिया था।

रूस को अलग-थलग करने का लगाया आरोप

रूस को अलग-थलग करने का लगाया आरोप

रविवार को रोसिया-1 स्टेट टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा, "हम सभी शामिल लोगों के साथ एक स्वीकार्य समाधान पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह उन पर निर्भर है। हम चर्चा से इनकार नहीं करते, लेकिन वे करते हैं।" पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन में ‘सही दिशा में' काम कर रहा था, क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिम ने रूस को अलग-थलग करने की मांग की थी। पुतिन ने कहा, "मेरा मानना है कि हम सही दिशा में काम कर रहे हैं, हम अपने राष्ट्रीय हितों, अपने नागरिकों, अपने लोगों की रक्षा कर रहे हैं। और हमारे पास अपने नागरिकों की सुरक्षा के अलावा कोई विकल्प नहीं है।"

पुतिन पहले भी दे चुके हैं संकेत

पुतिन पहले भी दे चुके हैं संकेत

इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को कहा था कि, रूस, यूक्रेन में युद्ध का अंत चाहता है और इसमें अनिवार्य रूप से एक कूटनीतिक समाधान शामिल होगा। गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि, "हमारा लक्ष्य सैन्य संघर्ष के चक्का को घुमाना नहीं है, बल्कि इसके विपरीत इस युद्ध को समाप्त करना है।" उन्होंने कहा कि, "हम इसे खत्म करने का प्रयास करेंगे, और जितनी जल्दी ये खत्म होगा, निश्चित तौर पर ये उतना बेहतर होगा।"

युद्ध समाप्त करने को लेकर गंभीर नहीं हैं पुतिन?

युद्ध समाप्त करने को लेकर गंभीर नहीं हैं पुतिन?

इससे पहले CIA के निदेशक विलियम बर्न्स ने इसी महीने कहा था कि अधिकांश संघर्ष बातचीत में समाप्त होते हैं, लेकिन CIA का ऐसा आकलन है कि रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए वास्तविक वार्ता के बारे में गंभीर नहीं रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के एक सलाहकार माईखाइलो पोडोलियाक ने ट्विटर पर कहा, रूस ने अकेले यूक्रेन पर हमला किया और नागरिकों को मार रहा है।" रूस बातचीत नहीं चाहता, लेकिन जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करता है।"

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: Joe Biden से मिले Zelensky तो Vladimir putin ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी*News

    'जिन्ना एक आदर्श व्यक्ति थे', भारत के अमीर कारोबारी नुस्ली वाडिया अपने नाना के बारे में क्या सोचते हैं?Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/international/businessman-nusli-wadia-described-mohammad-ali-jinnah-as-an-ideal-person-737609.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+