यूक्रेन की राजधानी पर एक बार फिर से कब्जा करना चाहता है रूस- पुतिन ने बताया कीव हासिल करने का प्लान
रूसी राष्ट्रपति ने क्रेमलिन में आमंत्रित पत्रकारों को बताया कि वे कीव पर कब्जा करने के एक दूसरे प्रयास पर विचार कर रहे हैं। पुतिन ने कहा, "हमारे सैनिक पहले से ही कीव के समीप हैं, क्या हमें वहां से वापस से आ जाना चाहिए? य
बीते साल 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था। युद्ध के पहले दिन से ही रूसी सेना ने कीव पर कब्जा करने की भरसक कोशिश की मगर वे सफल नहीं हो पाए। लगभग एक महीने तक प्रयास करने के बाद मजबूरन रूसी सेना ने डोनबास पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया और उसपर कब्जा हासिल करने में सफल रहे।
अब जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के 16 महीने पूरे होने वाले हैं एक बार फिर से रूसी सेना राजधानी कीव पर कब्जा करने की कोशिश कर सकती है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर कब्जा करने के एक और प्रयास के संकेत दिए हैं।

बीते साल युद्ध की शुरुआत में रूस का कीव पर कब्जा करने का सपना अधूरा रह गया। यही वजह थी कि तीन दिनों तक चलने वाला स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन बड़े पैमाने पर युद्ध में बदल गया। लेकिन एक बार फिर से पुतिन अब इसे हासिल करना चाहते हैं।
रूसी राष्ट्रपति ने क्रेमलिन में आमंत्रित पत्रकारों को बताया कि वे कीव पर कब्जा करने के एक दूसरे प्रयास पर विचार कर रहे हैं। पुतिन ने कहा, "हमारे सैनिक पहले से ही कीव के समीप हैं, क्या हमें वहां से वापस से आ जाना चाहिए? ये मैं तय करूंगा"।
पुतिन के मुताबिक कुर्स्क और बेलगोरोद क्षेत्रों पर हमले के बाद मास्को, रूस में गोलाबारी को रोकने के लिए और अधिक यूक्रेनी क्षेत्र को कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। पुतिन का कहना था कि रूस कितने क्षेत्र पर कब्जा कर सकता है यह यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई के बाद मौजूद क्षमता पर निर्भर करेगा।
इस बीच रूस ने मध्य यूक्रेनी शहर क्रिवीवी रिह में मंगलवार को रात भर मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अबत क 28 लोगों के घायल होने की खबर आई है।
क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने में जुटा हुआ है। निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र के गवर्नर सेरही लिसाक ने कहा, क्रूज मिसाइलों से जुड़े हमले ने 5 मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया।
आपको बता दें कि क्रिवीवी रिह यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का होमटाउन है। रूस ने रणनीतिक रूप से यहां रात भर हमले किए, जिससे क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ।
वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दमकलकर्मी आग को बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। जेलेंस्की ने लिखा- आतंकवादियों की और मिसाइलें...रूसी हत्यारे रिहाइशी इमारतों, शहरों और आम लोगों के खिलाफ युद्ध जारी रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications