Alaska Meeting: अलास्का से पुतिन वापस ले जाएंगे अपना मलमूत्र, जानें क्या है वजह
Alaska Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलास्का में मिले। इस दौरान पुतिन के साथ उनके बॉडीगार्डस सामान्य सूटकेस के बजाय बुलेटप्रूफ सूटकेस लेकर साथ चले। इन सूटकेसों में एक 'पू सूटकेस' भी शामिल होगा, जिसमें पुतिन का मल और मूत्र जमा किया जाएगा, ताकि उसे वापस मॉस्को ले जाया जा सके। इस 'पू ब्रीफकेस' का रहस्य पहली बार 2017 में सामने आया, जब फ्रांसीसी पत्रिका 'पेरिस मैच' ने पुतिन के फ्रांस दौरे के दौरान इसका खुलासा किया।
सऊदी दौरे पर भी गया था पूप ब्रीफकेस
इसी तरह की चर्चा 2019 में उनके सऊदी अरब दौरे पर भी हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन अपने पूरे कार्यकाल के दौरान यह तरीका अपनाते रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उनके स्वास्थ्य और संभावित बीमारियों से संबंधित जानकारी को उनके दुश्मनों से छिपाना है।

पुतिन की बीमारियों के दावे
पिछले कई सालों से पुतिन का स्वास्थ्य चर्चा का विषय बना हुआ है। बीच में उन्हें कैंसर होने का दावा भी किया गया था जो कि बाद में गलत पाया गया। माना जाता है कि वह नहीं चाहते कि उनकी शारीरिक स्थिति की जानकारी सार्वजनिक हो, क्योंकि मल के नमूनों की जांच से यह खुलासा हो सकता है। इसी वजह से उनके बॉडीगार्ड्स पोर्टेबल शौचालय साथ रखते हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें दूसरी जानलेवा बीमारियां भी हैं, साथ ही डिमेंशिया और पार्किंसंस रोग से पीड़ित होने की खबरें भी सामने आईं। लेकिन इनकी कभी पुष्टि नहीं हो सकी।
घुटनों पर कंबल ओढ़े दिखे पुतिन
अमेरिकी टैब्लॉइड न्यूयॉर्क पोस्ट द्वारा एक तस्वीर जारी करने के बाद पुतिन के खराब स्वास्थ्य की अफवाहें और तेज़ हो गईं। इस तस्वीर में उन्हें रूस के विजय दिवस परेड के दौरान मॉस्को में अपने घुटनों पर कंबल ओढ़े देखा गया था।
बॉडीगार्ड समेटते हैं मलमूत्र
2019 में पेरिस में आयोजित यूक्रेन शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन को छह बॉडीगार्ड्सों के साथ बाथरूम जाते हुए देखा गया था। इनमें से पांच उनकी तत्काल सुरक्षा में थे, जबकि एक बॉडीगार्ड्स पुतिन के बाहर निकलते ही बाथरूम में चला गया था। जिससे उनके मलमूत्र को समेटने जैसी बातें सामने आईं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications