दूध के धुले नहीं हैं जेलेंस्की, यूक्रेन की मदद करना बंद करो.. विवेक रामास्वामी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को धोया

Vivek Ramaswamy on Volodymyr Zelensky: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की पर निशाना साधते हुए रिपब्लिकन पार्टी के नेता विवेक रामास्वामी ने कहा है, कि "सिर्फ इसलिए, कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन "बुरे" हैं, इसका मतलब यह नहीं है, कि उनका यूक्रेन अच्छा है।"

दरअसल, वलोडिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन के 11 विपक्षी दलों पर प्रतिबंध लगाने के साथ साथ देश की मीडिया पर भी कई तरह के बैन लगा दिए हैं, जिसका विरोध किया जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि तनाशाही में जेलेंस्की, राष्ट्रपति पुतिन से एक इंच भी कम नहीं हैं और इसी बात को लेकर, विवेक रामास्वामी ने जेलेंस्की की आलोचना की है।

Ramaswamy slams Zelensky

जेलेंस्की पर बरसे विवेक रामास्वामी

विवेक रामास्वामी ने यूक्रेन की मदद को रोकने का आह्वान करते हुए कहा है, कि जेलेंस्की के शासन में 'भ्रष्टाचार का काफी खराब रिकॉर्ड' है।

आपको बता दें, कि विवेक रामास्वानी अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं और उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। बहुत संभावना ये है, कि अगर डोनाल्ड ट्रंप को टिकट नहीं मिलता है, तो विवेक रामास्वामी बाइडेन के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं।

विवेक रामास्वामी लगातार यूक्रेन को दिए जाने वाली अमेरिकी सहायता के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और उनका कहना है, रूस को अलग-थलग कर एक बार फिर से अमेरिका, चीन की मदद कर रहा है, जिससे अमेरिका को ही नुकसान है।

विवेक रामास्वामी ने कनाडा के संसद में हिटलर के लिए लड़ने वाले नाजी सैनिक के सम्मान के लिए और चुनान करवाने के लिए अमेरिका से पैसे मांगने को लेकर भी जेलेंस्की की निंदा की है।

रामास्वामी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किया, कि "सच्चाई: तथ्य यह है कि "पुतिन बुरे हैं" इसका मतलब यह नहीं है, कि यूक्रेन अच्छा है। युद्ध समर्थक रिपब्लिकन, बाइडेन के समान ही झूठ बेच रहे हैं।"

उनका ये ट्वीप अपनी ही पार्टी के उन राष्ट्रपति उम्मीदवारों पर निशाना था, जो यूक्रेन को मिलने वाले समर्थन के पक्ष में हैं।

यहां ये भी जानना जरूरी है, कि अमेरिकी संसद ने यूक्रेन को मिलने वाली मदद को रोक दिया है, जिसके बाद आशंका है, कि अमेरिका, आगे यूक्रेन की मदद नहीं कर पाएगा और ऐसी स्थिति में, रूसी राष्ट्रपति ने कहा है, कि वो एक हफ्ते में यूक्रेन को जीत लेंगे।

जेलेंस्की का तानाशाही रवैया

विवेक रामास्वामी ने कहा है, कि "जेलेंस्की ने 11 विपक्षी दलों पर प्रतिबंध लगा दिया है और सभी टीवी चैनलों को देश के सरकारी चैनल में मिला दिया है। यूक्रेन ने धमकी दी है, कि जब तक अमेरिका डॉलर नहीं देगा, तब तक वो अपने देश में चुनाव नहीं कराएगा, उसका भ्रष्टाचार पर रिकॉर्ड काफी ज्यादा खराब है और जेलेंस्की शर्मनाक तरीके से इनमें शामिल हो गये हैं और कनाडाई संसद, नाजी सैनिक को सम्मान करती है।"

रामास्वानी ने आगे लिखा है, कि "डोनबास में ज्यादातर कब्जे वाले क्षेत्र, रूसी भाषी हैं और लगभग एक दशक से यूक्रेनी संसदीय चुनावों में मतदान नहीं हुआ है। हमें इन कठिन तथ्यों का सामना करना होगा, अन्यथा हम वही गलतियां दोहराएंगे, जो हमने इराक और अफगानिस्तान में किया है।"

विशेष रूप से, अपने पूरे चुनावी अभियान के दौरान, रामास्वामी, रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में यूक्रेन को अमेरिकी समर्थन की आलोचना कर रहे हैं, यहां तक कि अमेरिकी मदद को "विनाशकारी" भी कह रहे हैं।

अमेरिका के ओहियो के रहने वाले अरबपति कारोबारी विवेक रामास्वामी ने, मॉस्को के साथ डोनबास क्षेत्र के कुछ हिस्सों और कीव को नाटो में शामिल नहीं होने देने के साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने की वकालत की है। उन्होंने कहा, कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को, चीन के साथ अपने सैन्य गठबंधन से बाहर निकलना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+