ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने की वर्चुअल बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का रखा लक्ष्य

नई दिल्ली, मई 4: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। मौजूदा हालात को देखते हुए ब्रिटेन समेत कई देशों ने भारत को मेडिकल मदद भेजी, जिस वजह से भारत भी उनके साथ भविष्य की रणनीति पर काम कर रहा है। इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के साथ एक वर्चुअल समिट में हिस्सा लिया। साथ ही भारत-ब्रिटेन संबंधों को व्यापक सामरिक भागीदारी के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप 2030 को अपनाने का वादा किया।

modi

बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हमने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुने से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए दोनों पक्षों ने FTA साझेदारी का स्वागत किया। बैठक में दोनों देश स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, आदि में कई नए पहलुओं पर भी सहमत हुए हैं। पीएम के मुताबिक ब्रिटिश पीएम ने उनसे कोरोना महामारी के मौजूदा हालात पर भी बात की। साथ ही भारत ने जयवायु परिवर्तन के मुद्दे पर हर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

आपको बता दें कि ब्रिटिश सरकार ने भारत के साथ एक अरब पाउंड के निवेश समझौते की भी घोषणा की है, जिसके जरिए 6500 नई नौकरियां तैयार होंगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऑफिस ने भी इस निवेश की पुष्टि की है, जो उन्नत व्यापार एग्रीमेंट यानि ईटीपी का हिस्सा है। ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक उनका देश सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में 24 करोड़ पाउंड का निवेश करेगा। वहीं 20 से ज्यादा भारतीय कंपनियों ने ब्रिटेन में स्वास्थ्य सेवा, बायोटक और सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों में भी निवेश किया जाएगा। ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच फौरन व्यापारिक संभावनाएं तलाशने की कोशिश की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+