Viral Video: मगरमच्छ से भरी नदी में मछली पकड़ने गया शख्स, फिर हुआ ये हादसा

मछली पकड़ने के बहाने दोस्तों के साथ मजे करने गए एक इंसान के साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसे वो काफी समय तक भूल नहीं पाएगा। ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स ने मछली पकड़ने के लिए ऐसी जगह चुनी जो मगरमच्छ से भरी रहती थी। वहां मछली पकड़ने के वक्त उसके साथ जो घटना घटी वो कैमरे में कैद हो गई।

जबीरु। मछली पकड़ने के बहाने दोस्तों के साथ मजे करने गए एक इंसान के साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसे वो काफी समय तक भूल नहीं पाएगा। ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स ने मछली पकड़ने के लिए ऐसी जगह चुनी जो मगरमच्छ से भरी रहती थी। वहां मछली पकड़ने के वक्त उसके साथ जो घटना घटी वो कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Viral

ऑस्ट्रेलिआ का कैहल्स क्रॉसिंग मगरमच्छ के लिए फेमस है। यहां काफी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं। ल्यूक रॉबर्टसन नाम का एक शख्स यहां मछली पकड़ने आया। उसने एक तगड़ी मछली को पकड़ भी लिया लेकिन जैसे ही वो उसे अपने पास खींचने लगा तो कुछ चौंकाने वाला दिखा। एक मगरमच्छ उस मछली के पीछे-पीछे उसकी तरफ तेजी से आ रहा था। मगरमच्छ की नजर उसकी पकड़ी हुई मछली पर थी।

इस घटना के बारे में ल्यूक ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया कि उसने 75 सेंटीमीटर लंबी मछली पकड़ी थी। वो उसे खींच ही रहा था कि पीछे से एक 4 मीटर लंबा मगरमच्छ आने लगा। 'मैं पानी से लगभग 5 मीटर की दूरी पर था। मैं नर्वस नहीं था लेकिन मेरे पैर कांप रहे थे।' मछली और मगरमच्छ का ये वीडियो एक पेज ने फेसबुक पर डाला है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 72,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिखता है कि मगरमच्छ आखिर में ल्यूक के मछली पकड़ने से पहले ही उसे अपना शिकार बना लेता है।

ये भी पढ़ें: जरूर देखिए ये मजेदार VIDEO: कैसे 'लीव एप्लीकेशन' गाकर हेडमास्‍टर से छुट्टी मांग रहा है यह पाकिस्‍तानी बच्‍चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+