जरूर देखिए ये मजेदार VIDEO: कैसे ‘लीव एप्लीकेशन’ गाकर हेडमास्टर से छुट्टी मांग रहा है यह पाकिस्तानी बच्चा
नई दिल्ली। गा-गाकर रट्टा मारते हुए आपने कई बच्चों को देखा होगा। क्लासरूम में नाचते हुए पहाड़ा (टेबल) सुनाते भी आपने छोटे बच्चों को देखा होगा, लेकिन यकीन मानिए 'लीव एप्लीकेशन' गाकर किसी बच्चे को छुट्टी मांगते आपने नहीं देखा होगा। पाकिस्तान के एक बच्चे का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिलचस्प और खास यह है कि इस दौरान बच्चे ने कॉमा और फुलस्टॉप लगाने का पूरा ध्यान रखा। पाकिस्तानी सिंगर शहजाद रॉय ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'प्लीज इस को छुट्टी दे दो।'

2 हजार से ज्यादा लाइक्स
ट्विटर पर इस विडियो को 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, और 700 से ज्यादा बार रि-ट्वीट किया जा चुका है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि इस बच्चे को एक दिन की नहीं ज्यादा दिन की छुट्टी दे दो। बच्चे की क्रिएटिविटी देखकर हैरान है और उनकी हंसी भी छूट रही है।

अंग्रेजी में है एप्लीकेशन, यहां जानिए उसी का हिंदी
बच्चा जो लीव एप्लीकेशन गा रहा है उसी का ये हिंदी रुपांतरण है।
सेवा में,
श्रीमान हेडमास्टर, मॉडल प्राइमरी स्कूल घोरवाला
महोदय
मैं कहना चाहता हूं कि मैं बीमार हूं। इसलिए स्कूल नहीं आ सकता। कृपया मुझे एक दिन का अवकाश दें। इसके बाद छात्र ने उसी अंदाज में गाकर उस तारीख का उल्लेख किया, जिस दिन उसे छुट्टी चाहिए। अंत में उसने हेडमास्टर का आभार व्यक्त किया।
देखिए VIDEO
देखिए VIDEO और नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए कैसा लगा।












Click it and Unblock the Notifications