VIDEO: हवा में विमान ने लिया ऐसा झटका, एयरहोस्टेस छत से टकराई, मची चीख-पुकार

नई दिल्ली। फ्लाइट में मौसम, हवा के दबाव या दूसरी कुछ वजहों से टर्बूलेंस (विमान का जोर से झटका लेना) से अक्सर यात्रियों का सामना होता है। आम तौर पर ये कुछ सेकेंड के लिए होता है लेकिन कोसोवो से स्विटजरलैंड जा रही एक फ्लाइट में टर्बूलेंस का ऐसा भयावह अनुभव यात्रियों और क्रू मेंबर ने किया, जिसे वो भूलना ही चाहेंगे।

 खाना यात्रियों पर गिरा, एयरहोस्टेस छत से टकराई

खाना यात्रियों पर गिरा, एयरहोस्टेस छत से टकराई

16 जून को ये फ्लाइट कोसोवो से उड़ी थी। फ्लाइट में टर्बूलेंस तब हुआ जब एयरहोस्टेस और स्टाफ यात्रियों को नाश्ता दे रहा था। नाश्ता ट्रॉली लेकर एयर होस्टेस आगे बढ़ी तो विमान इतनी तेज हिला कि वो छत से जाकर टकराई और खाना भी यात्रियों पर जा गिरा।

10 यात्री हुए घायल

इस पूरी घटना को एक यात्री ने अपने कैमरे में कैद किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एयर होस्टेस जाकर छत से टकराती है और चीख पुकार शुरू हो जाती है। वीडियो में एक महिला यात्री हाथ जोड़कर दुआ करती भी दिखती है। यात्रियों का कहना है कि उनकी सीट तक इस झटके में घूम गई।

121 यात्री थे सवार

121 यात्री थे सवार

हादसे का शिकार होते-होते बचे इस विमान में 121 यात्री सवार थे। एयरलाइंस की तरफ से बताया गया है कि हवा के दबाव के चलते ये झटके आए। फ्लाइट के लैंड होने के बाद घायल हुए 10 यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+