Vijay Wife Sangeetha Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं थलापति विजय की पत्नी, पति से पैसे में कम नहीं संगीता

Vijay Wife Sangeetha Net Worth: तमिल सुपरस्टार और Thalapathy Vijay की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में जबरदस्त जीत हासिल की है। हालांकि वे बहुमत से थोड़ा सा पीछे रह गए हैं लेकिन अगर किस्मत ने साथ दिया तो गठबंधन के सहारे सिंहासन आसानी से मिल सकता है। इसी बीच उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम भी चर्चा में हैं। उनकी कुल संपत्ति 400 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। यह संपत्ति उन्हें उनके परिवार के सफल बिजनेस साम्राज्य से विरासत में मिली है। संगीता, लंदन में बसे श्रीलंकाई तमिल उद्योगपति सोरनालिंगम की बेटी हैं।

फैन से लाइफ पार्टनर बनने तक की कहानी

लंदन में जन्मी संगीता विजय की 1996 की फिल्म 'पूवे उनककगा' देखने के बाद उनकी बड़ी फैन बन गई थीं। इसके बाद वह उनसे मिलने चेन्नई आईं। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने 25 अगस्त 1999 को ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। हालांकि उनकी अब विजय से नहीं बनती इसलिए वे बच्चों के साथ अलग रहती हैं।

Vijay Wife Sangeetha Net Worth

बिजनेस और इंटरनेशनल कनेक्शन

संगीता की संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनके परिवार के बिजनेस निवेशों से आता है। खासकर लंदन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनके परिवार के मजबूत संबंध हैं। वह यूके में संपत्तियों और बिजनेस को संभालती हैं और साथ ही परिवार की जिम्मेदारियां भी निभाती हैं।

चुनावी हलफनामे में क्या खुलासा हुआ?

विजय के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, संगीता के पास 1 लाख रुपये नकद हैं। इसके अलावा उनके बैंक खातों में 10 करोड़, 47 लाख और 97 हजार रुपये जमा हैं। उनके पास 2 किलोग्राम चांदी भी है। सोने की बात करें तो उनके पास 3132 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके साथ ही उनके पास 135 कैरेट हीरे हैं, जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।

विजय की संपत्ति और कर्ज का विवरण

Thalapathy Vijay ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के हलफनामे में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को दिया गया 12.6 करोड़ रुपये का लोन भी शामिल किया है।

घोषित संपत्ति और वास्तविक अनुमान में फर्क

हालांकि, चुनावी हलफनामे में संगीता की जो संपत्ति दिखाई गई है, वह करीब 15-16 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा स्वतंत्र अनुमानों से काफी कम है, क्योंकि कई रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति 400 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।

राजनीति के साथ बढ़ी दिलचस्पी

जब से Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का प्रदर्शन मजबूत हुआ है और विजय का राजनीतिक कद बढ़ा है, तब से लोगों की दिलचस्पी उनके परिवार की संपत्ति में भी बढ़ गई है।

लाइमलाइट से दूर रहती हैं संगीता

इतनी बड़ी संपत्ति और हाई-प्रोफाइल फैमिली का हिस्सा होने के बावजूद, संगीता सोरनालिंगम सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आती हैं। वह हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही बेहतर समझती हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+