विजय माल्या ने प्रत्यर्पण के खिलाफ हाईकोर्ट में दूसरी बार किया आवेदन
लंदन। भारतीय बैंकों का करीब नौ हजार करोड़ का गबन करने वाले और मनी लांड्रिंग केस में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या ने ब्रिटेन की हाईकोर्ट में भारत के प्रत्यर्पण के खिलाफ एक बार फिर आवेदन किया है। आपको बता दें कि पहली याचिका 5 अप्रैल को खारिज हो गई थी।

उसके बाद मौखिक रूप से सुनवाई की अर्जी देने के लिए 5 कामकाजी दिनों का वक्त मिला था। लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने दिसंबर में माल्या के भारत प्रत्यर्पण की इजाजत दी थी। फरवरी में यूके के गृह विभाग ने भी मंजूरी दे दी थी। उसके बाद माल्या ने फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।












Click it and Unblock the Notifications