Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विजय माल्या को लेकर एक और खुलासा, लंदन वाले घर में है सोने का टॉयलेट

नई दिल्ली। भारत के तमाम बैंकों को 9000 करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगाकर देश से फरार किंगफिशर के मालिक विजय माल्या विदेश में किंग साइज जीवन जी रहे हैं। एकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक विजय माल्या लंदन के होटल में सोने की टॉयलेट पर शौच करते हैं। अखबार की रिपोर्ट में जेम्स क्रैबट्री जोकि ली कुआन यीउ स्कूल के असोसिएट प्रोफेसर और लेखक हैं, के हवाले से लिखा गया है कि माल्य जिस बंगले में रहते हैं वह वहां सोने से बने शौचालय का इस्तेमाल करते हैं।

खुद क्रैबट्री गए थे शौचालय

खुद क्रैबट्री गए थे शौचालय

जेम्स क्रैबट्री के अनुसार वह खुद माल्या के लंदन स्थित रीजेंट पार्क स्थित बंगले में गए थे और वह वहां शानदार जिंदगी जी रहे हैं। जब वह वहां गए तो इस बात को लेकर नाराज थे कि वह मोनैको ग्रैंड प्रिक्स को देखने के लिए मोनाको की फ्लाइट नहीं ले सके। इसी दौरान क्रैबट्री माल्या के घर के भीतर जब शौचालय के लिए गए तो उन्होंने देखा कि यह सोने का बना हुआ है। इस शौचालय का ना सिर्फ कमोड बल्कि उपर का हिस्सा भी सोने का बना हुआ है।

17 बैंकों का कर्ज बकाया

17 बैंकों का कर्ज बकाया

प्रोफेसर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि दुख की बात यह थी कि वहां गोल्डेन पेपर नहीं था, लेकिन उन्हें मोनोग्राम छपा हुआ काफी मुलायम टॉयलेट पेपर मिला था। गौरतलब है कि माल्या की विमान कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस वर्ष 2012 में बैंकों के भारी कर्ज की वजह से बंद हो गई थी। कंपनी पर 17 बैंकों का तकरीबन 9000 करोड़ रुपए बकाया था, जिसकी वजह से उनकी कंपनी बंद हो गई और वह देश से फरार हो गए।

विदेश में जी रहे शान से

विदेश में जी रहे शान से

आपको बता दें कि भारत सरकार लगातार माल्या को भारत लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी माल्या भारत की पहुंच से दूर है, मौजूदा समय में वह लंदन स्थित अपने आलीशान बंगले में रह रहे हैं। इस बीच यह खबर भी सामने आई थी कि माल्या भारत आकर अपना पूरा कर्ज चुकाना चाहते हैं, लेकिन इस खबर पर खुद माल्या की ओर से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें- PNB स्‍कैम: मेहुल चोकसी के प्रत्‍यर्पण पर MEA ने कहा- एंटीगा सरकार जांच कर रही है, थोड़ा इंतजार करना होगा

इसे भी पढ़ें- PNB स्‍कैम: मेहुल चोकसी की मुसीबत बढ़ी, भारत-एंटीगा के बीच हुई प्रत्यर्पण संधि

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+