VIDEO: जब नौजवान ने मेट्रो में नहीं दी सीट तो उसकी गोद में जा बैठी महिला
मेट्रो के अंदर महिला के लिए सीट नहीं खाली करने का पूरा मामला चीन की मेट्रो का है। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे एक उम्रदराज महिला एक नौजवान को सीट खाली करने के लिए कहती हैं।
नानजिंग (चीन)। अगर आप मेट्रो में यात्रा करते हैं तो आपने देखा होगा कि कुछ सीटें खास वर्ग के लिए आरक्षित होती हैं। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग और दूसरे जरुरतमंद शख्स शामिल होते हैं। आरक्षित सीट के बावजूद कई बार कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो इन सीटों पर बैठ जाते हैं और कहने के बाद सीट खाली नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वाक्ये का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक नौजवान के सीट नहीं छोड़ने पर वरिष्ठ महिला ने खास कदम उठाया। देखिए पूरा मामला...

मेट्रो में सामने आया चौंकाने वाला वाक्या
मेट्रो के अंदर महिला के लिए सीट नहीं खाली करने का पूरा मामला चीन की मेट्रो का है। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे एक उम्रदराज महिला एक नौजवान को सीट खाली करने के लिए कहती हैं। नौजवान अपनी सीट से उठने को राजी नहीं होता, आखिरकार में महिला को गुस्सा आ जाता है। महिला अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए खास कदम उठाती है। ये महिला उस नौजवान शख्स की गोद में ही बैठ जाती है। काफी देर तक महिला उस शख्स की गोद में बैठी रहती है और वह शख्स आश्चर्य चकित रह जाता है।
ये चौंकाने वाला वीडियो चीन के नानजिंग शहर का बताया जा रहा है। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो में ये लगातार वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 5 सितंबर को सामने आया है। इस वीडियो में ये भी साफ तौर से नजर आ रहा है कि सीट को लेकर विवाद के बाद भी दूसरे उपभोक्ता उनके बीच में दखलंदाजी नहीं करते हैं। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications