Video: डर की वजह से जोर-जोर से रोने लगा अल कायदा का सुसाइड बॉम्‍बर

लंदन। अमेरिका को दहलाने वाला आतंकी ओसामा बिन लादेन और उसके संगठन अल कायदा का खौफ अभी तक क‍म नहीं हुआ है।अगर लादेन आज जिंदा होता तो शायद उसे यह देखकर अफसोस होता कि वह जिस हिम्‍मत की बात करता है, उसके लड़ाकों में अब उसकी कमी होने लगी है। सीरिया में अल कायदा का आत्‍मघाती हमलावर अपने 'मिशन' से पहले फूट-फूटकर रोने लगा।

suicide-bomber-crying-in-Syria

सीरिया में इस समय आईएसआईएस के अलावा अल कायदा काफी सक्रिय है। यहां पर अल कायदा का संगठन अल नुसरा कई तरह के आत्‍मघाती हमलों को अंजाम दे रहा है। पिछले दिनों इस संगठन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अल कायदा का एक लड़ाका नजर आ रहा है। पहले तो यह अपने साथियों के साथ बात करता है और फिर जोर-जोर से रोने लगता है।

इस आतंकी को एक टैंक के अंदर जाकर इसे ब्‍लास्‍ट करना था। लेकिन अपने डर की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। थोड़ी देर बाद वह जोर-जोर से रोने लगा और उसके साथी उसे तसल्‍ली देते हुए नजर आ रहे हैं।

अल कायदा के यह आतंकी उजबेक भाषा में बात कर रहे हैं। इसके साथी इसे तसल्‍ली तो दे ही रहे हैं साथ ही कह रहे हैं कि अगर उसने अपने काम को अंजाम नहीं दिया तो फिर शैतान उससे बदला लेगा।

इस लड़ाके को बाकी आतंकी जफर के नाम से बुला रहे हैं। वे उससे कह रहे हैं कि जफर तुम डरो मत। जब कभी भी तुम्‍हें डर लगे तो तुम अल्‍लाह को याद करना। इसके थोड़ी देर बाद वह टैंक में बैठ जाता है। यह टैंक कुछ दूर तक जाता है और फिर ब्‍लास्‍ट हो जाता है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+