Video: हिंदी में पाकिस्‍तान के चुनावों पर राय जाहिर करतीं अमेरिकी विदेश विभाग की अधिकारी

25 जुलाई को पाकिस्‍तान में आम चुनाव हुए हैं और इन चुनावों में अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से भी आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया दी गई है। अमेरिकी विदेश विभाग में साउथ एशिया मामलों की प्रवक्‍ता हेलेना व्‍हाइट ने भारतीय मीडिया से इस पर बात की और हिंदी में उन्‍होंने चुनावों पर अपनी राय दी।

वॉशिंगटन। 25 जुलाई को पाकिस्‍तान में आम चुनाव हुए हैं और इन चुनावों में अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से भी आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया दी गई है। अमेरिकी विदेश विभाग में साउथ एशिया मामलों की प्रवक्‍ता हेलेना व्‍हाइट ने भारतीय मीडिया से इस पर बात की और हिंदी में उन्‍होंने चुनावों पर अपनी राय दी। हेलेना जो कि साउथ एशिया मामलों की जानकार हैं यहां पर तैनात भी रह चुकी हैं।

pakistan-elections-350

हाफिज सईद पर साधा निशाना

हेलेना ने इंडियन चैनल वियॉन से बातचीत करते हुए कहा, 'अमेरिका, पाकिस्‍तान में हाल ही में हुए चुनावों से अवगत हैं। साथ ही पाकिस्‍तान के सभी वोटर्स खासतौर पर महिलाओं के साहस की तारीफ करते हैं जिन्‍होंने अपना वोट दिया।' हेलेना ने आगे कहा कि चुनावों के दौरान क्‍वेटा में हुए ब्‍लास्‍ट की अमेरिका निंदा करता है और साथ ही उस आतंकी हिंसा की आलोचना करता है जिसने चुनावी प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हेलेना के मुताबिक पाकिस्‍तानी चुनावी अधिकारियों ने निष्‍पक्ष चुनाव कराने के लिए जो लक्ष्‍य किया था, उसे भी हासिल किया। उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी और यूरोपियन यूनियन के पर्यवेक्षकों ने की ओर से रिपोर्ट आई थीं कि चुनावों के कई दौरान कई सकारात्‍मक कदम उठाए गए। हेलेना ने आतंकी और जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद पर भी सीधा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि चुनावों में कई आतंकियों ने भी अपनी किस्‍मत आजमाई लेकिन अमेरिका को शुरू से ही इस पर सख्‍त ऐतराज था। हेलेना के मुताबिक अमेरिका, पाकिस्‍तान की नई सरकार के साथ मिलकर काम करने का इच्‍छुक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+