VIDEO: चिड़ियाघर में शख्स ने कंगारू को मारे घूंसे, लोगों ने सुनाई खरी-खरी
नई दिल्ली। चिडियाघर में बहुत से ऐसे लोग आते हैं जो जानवरों को तंग करते है। ज्यादातर चिडियाघरों में इस बाबच चेतावनी भी दी जाती है कि आप किसी जानवर को तंग नहीं करेगें या उसे छेडेंगे नहीं। तुर्की के एक शख्स का वीडियो सामने आया है जो चिडियाघर में जाल के पास खड़ी कंगारू पर घूंसे चला रहा है। करीब डेढ मिनट तक ये शख्स जानवर को तंग कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इसको लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
कंगारू को तंग करने वाले इस शख्स का नाम टकर क्फिटकी है। हालांकि टकर की कारस्तानियों से जानवर डर नहीं रहा है लेकिन जिस तरह से वो कर रहा है उसे देखते हुए उसकी आलोचना हो रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications