Video: वॉटर पार्क में मर्दों की भीड़ बनी जानवर, लड़कियों का किया बुरा हाल
नयी दिल्ली। वियतनाम में मर्दों की भीड़ उस वक्त जानवर बन गई जब वाटर पार्क ने लोगों को एक दिन के लिए इंट्री फ्री कर दी। ऑफर के बारे में सुनते ही हजारों की भीड़ वाटर पार्क पहुंच गई, लेकिन दो घंटे की इंट्री फ्री के इस प्लान ने मर्दों की ओछी मानसिकता को सामने ला दिया।

हजारों की भीड़ लड़कियों पर जावनरों की तरह टूट पड़ी। पार्क में मौजूद मर्दों ने 70-80 का झुंड बनाकर बिकनी पहने महिलाओं की निशाना बनाना शुरू किया। उनके साथ छेड़खानी करने लगे। उनके कपड़े पाड़ने लगे। छेड़खानी और बदतमीजी की हद ऐसी थी कि जैसे ही बिकनी पहने लड़कियों पर मर्दों के इस झुंड की नज़र पड़ती वो उनपर पानी उड़ेलने लगते और पानी में सच में डूबोने तक लगते।
मर्दों के इन झुंड ने कुछ महिलाओं की बिकनी तक फाड़ दी गई। मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। पार्क का मैनेंजमेंट भी मानों कानों में रुई डालकर सो रहा हो। लड़कियां किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागी। घटना वियतनाम के हा नोई में वॉटर पार्क की है।जब घटना के बारे में मैनेजमेंट से पूछा गया तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। देखिए वीडियो में कैसे मर्दों की भीड़ लड़कियों पर जावनरों की तरह टूट पड़ी...












Click it and Unblock the Notifications