VIDEO: समुद्र किनारे रोमांटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि...
नई दिल्ली। अपने खास पल को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए लोग नए-नए तरीके आजमाते हैं। इन्हीं तरीकों में एक है प्री वेडिंग फोटोशूट (शादी से पहले की शूट), जो इन दिनों दुनिया भर में ट्रेंड में हैं। इस फोटोशूट को सबसे अलग करने के लिए दुल्हा-दुल्हन ऐसे-ऐसे लोकेशन पर जाते हैं जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। सिर्फ एक पल को यादगार बनाने के लिए कपल रिस्क लेने से भी नहीं डरते।

लेकिन जरा सोचिए कि इसी फोटोशूट के दौरान कुछ ऐसा हो जाए कि जान पर बन आए तो क्या होगा। जी हां एक कपल के साथ ऐसा ही हुआ और उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये कपल फोटोशूट के लिए समुद्र के किनारे गए थे। वो चाहते थे कि समुद्र की लहरों के साथ उनका वीडियो बने और फोटो क्लिक हो। समुद्र तट पर झागदार पानी के साथ सुनहरी किरणों के बीच के रोमांटिक पल को क्लिक करने के लिए फोटोग्राफर ने कपल को बड़े से पत्थर पर खड़ा किया।
ये पत्थर पानी से बिल्कुल करीब था। फोटोशूट चल रहा था कि इसी बीच पानी की एक तेज लहर आई और पत्थर से टकरायी। दुल्हन का पैर फिसल गया और वो गिर पड़ी। हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ लेकिन एक बड़ा खतरा होते-होते टल गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे देखकर मजाक बना रहे हैं तो कुछ लोगों ने दुल्हन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications