Video: सेल्फी लेने के लिए उठाया फोन और हो गया ब्लास्ट
लंदन। सीरिया में विद्रोहियों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें मोबाइल की वजह से एक साथ आठ लोगों की मौत हो गई है। इन लोगों ने खुद को सीरिया का सैनिक घोषित किया हुआ था और खुद को सीरिया की आजादी के लिए लड़ने वाला बता रहे थे।

जो वीडियो सामने आया है उसमें एक सीरियन विद्रोही जैसे ही मोबाइल फोन से सेल्फी लेने के मोबाइल का बटन प्रेस करता है, एक जोरदार ब्लास्ट होता है। दरअसल यह मोबाइल एक बम से कनेक्ट था और बटन दबाते ही बम फट गया।
जो वीडियो सामने आया है उसकी फुटेज का सत्यापन नहीं हो सका है। वीडियो में फ्री सीरियन आर्मी के आठ सदस्य नजर आ रहे हैं। ये सभी एक कैमरे के सामने बैठे हैं।
एक विद्रोही झंडा भी इनके सामने रखा हुआ और एक माइक्रोफोन में एक गाने की आवाज आ रही है।
इनके सामने दो राइफल्स भी रखी हैं। 30 सेकेंड की इस साउंड क्लिप में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति अपना फोन उठाता है और बाकी साथियों से फोन की ओर देखने को कहता है। जैसे ही वह क्लिक करता है अचानक से ब्लास्ट हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications