रिटायरमेंट के बाद पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का 'तिरछी टोपी' वाला अंदाज
बिजनेस टायकून रिचर्ड ब्रासनन के साथ छुट्टियां मना रहे हैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल। टी-शर्ट, शॉर्ट्स और स्लीपर में ओबामा की फोटोग्राफ हुई सोशल मीडिया पर वायरल।
वॉशिंगटन। इस बात में कोई शक नहीं है कि न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के लोग पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को बहुत मिस कर रहे हैं। 20 जनवरी को नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अब ओबामा क्या कर रहे है? ओबामा और पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल की वर्जिन आईलैंड में छुट्टियां मनाने की एक फोटोग्राफ इन दिनों वायरल हो रही है।

टी-शर्ट, स्लीपर में कूल स्टाइल
जब तक बराक ओबामा राष्ट्रपति थे वह हमेशा सूट बूट में नजर आते थे लेकिन अब रिटायरमेंट के बाद वह अपने इस मौके को जमकर एंज्वॉय कर रहे हैं। ओबामा इस समय बिजनेस टायकून और वर्जिन ग्रुप के मालिक रिचर्ड ब्रासनन के साथ छुट्टियां मना रहे हें। इन्हीं छुट्टियों की एक फोटोग्राफ सोशल मीडिया में आई है। इस फोटोग्राफ में ओबामा बिल्कुल कूल अंदाज में टी-शर्ट, शॉर्ट्स और स्लीपर में नजर आ रहे हैं। उनकी उल्टी टोपी इस बात की तरफ भी इशारा कर रही है कि ओबामा कितने बेफ्रिक अंदाज में अपने रिटायरमेंट का लुत्फ उठा रहे हैं। ट्विटर पर एक वीडियो भी आया है और इस वीडियो में बराक और मिशेल बीच पर हैं। वीडियो भी फोटोग्राफ की तरह वायरल हो चुका है। एक फरवरी से लेकर अब तक इस वीडियो को 1.5 लाख लाइक्स मिल चुके हैं और करीब 80,000 लोग इसे रि-ट्वीट कर चुके हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना
ओबामा की उल्टी टोपी को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अब ओबामा कभी राजनीति में नहीं आएंगे। हालांकि पिछले दिनों राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रवासन नीति की आलोचना की है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल अगले दो वर्षों तक वॉशिंगटन में ही रहेंगे क्योंकि उनकी छोटी बेटी साशा का स्कूल चल रहा है। दोनों छुट्टियां मनाकर वॉशिंगटन में अपने किराए के घर में लौट आए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद जेरार्ड कश्नर, ओबामा के पड़ोसी हैं। कश्नर को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एडवाइजर बनाया है। कश्नर फिलहाल ट्रंप को सलाह देने का काम कर रहे हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications