Video: न्‍यू ईयर पर जब अपना आपा खो बैठे पोप फ्रांसिस, लगा दिया महिला को चांटा

वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में पोप को महिला के हाथ पर जोर से चांटा मारते हुए नजर आ रहे हैं। पोप ने अब अपने अनुयायियों से माफी मांगी है और कहा है कि धैर्य खो जाने की वजह से उनसे यह गलती हो गई।इस घटना से पहले महिला ने क्रॉस का निशाना बनाया था। यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि आखिर यह महिला पोप से क्‍या कहने की कोशिश कर रही थी।

पोप को खींचने की कोशिश कर रही थी महिला

पोप को खींचने की कोशिश कर रही थी महिला

रोम की वेटिकन सिटी में न्‍यू ईयर के मौके पर सेंट पीटर्स स्‍क्‍वायर पर पोप से मुलाकात करने वाले अनुयायियों की भीड़ लगी हुई थी। मंगलवार को पोप यहां पर लोगों से मुलाकात करने के लिए बाहर आए। वह लोगों से हाथ मिला रहे थे कि अचानक एक महिला उनका हाथ पकड़कर उन्‍हें खींचने लगती है। इस पर पोप उस महिला के हाथ पर तेजी से चांटा मारते हैं और आगे बढ़ जाते है। इस घटना के बाद उन्‍होंने वहां पर मौजूद किसी और व्‍यक्ति से हाथ नहीं मिलाया।

पोप ने मांगी माफी

इस घटना से पहले महिला ने क्रॉस का निशाना बनाया था। यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि आखिर यह महिला पोप से क्‍या कहने की कोशिश कर रही थी। दिलचस्‍प बात है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय पोप नए साल के अपने संबोधन में महिलाओं पर हो रही हिंसा की निंदा करने वाले थे। पोप ने बुधवार को माफी मांग ली है। उन्‍होंने कहा कि वह शर्मिंदा है जो इतनी सी बात पर अपना धैर्य खो बैठे। उन्‍होंने कहा, 'प्‍यार हमें धैर्यवान बनाता है। कितनी ही बार हम अपना धैर्य खो बैठते हैं और मैं भी धैर्य खो बैठा था। मैं कल के बुरे उदाहरण के लिए माफी मांगता हूं।'

महिलाओं का अपमान ईशनिंदा के बराबर

महिलाओं का अपमान ईशनिंदा के बराबर

उन्‍होंने आगे कहा, 'महिलाएं जिंदगी का स्‍त्रोत होती हैं। इसके बाद भी उनका अपमान किया जाता है। उन्‍हें पीटा जाता है, उनका बलात्‍कार होता है और उन्‍हें जबरन वेश्‍यावृत्ति में धकेला जाता है।' पोप ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ईश्‍वर की निंदा के बराबर है जो खुद एक महिला से जन्‍मा है।

पोप के बर्ताव कुछ लोगों ने की आलोचना

पोप के बर्ताव कुछ लोगों ने की आलोचना

83 साल के पोप की हालांकि कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं। पोप ने बुधवार को अपने संबोधन में कहा कि लड़के और लड़कियों में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्‍हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में बराबर का भागीदार बनाया जाना चाहिए। पोप के शब्‍दों में, 'महिलाओं के लिए लिया गया हर कदम पूरी मानवता के लिए उठाया गया कदम होता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+