Video: चीनी राष्ट्रपति के गृहनगर में पीएम मोदी ने किए डाजिंगशन मंदिर के दर्शन
शियान। पीएम मोदी आज अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के गृहनगर शियान पहुंचे हैं, आज सुबह शियान पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ही उनका भव्य स्वागत हुआ।
इसके थोड़ी देर बाद ही पीएम मोदी ने टैराकोटा वारियर्स म्यूज़ियम देखा और उसके बाद उन्होंने डाजिंगशन मंदिर में दर्शन किये। आपको बता दें कि डाजिंगशन मंदिर बौद्ध लोगों के लिए काफी मानक मंदिर है। मोदी ने पूरे पारंपरिक रिवाज से यहां पूजा की। मोदी की एक झलक पाने के लिए मंदिर के बाहर लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे। मोदी ने किसी को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया।
अब दोपहर 1 बजे उनकी चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाक़ात होगी। आपको बता दें कि मोदी तीन देशों चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं, तीन देशों की यात्रा में उनका पहला पड़ाव चीन है।
कहा जा रहा है कि तीन देशों के उनके दौरे के दौरान व्यापार और पर्यटन सहित कई समझौते होने की संभावना है। मोदी 14 से 16 मई तक चीन में रहेंगे। विदेश सचिव एस. जयशंकर के मुताबिक, झी'आन में दोनों नेताओं के बीच वार्ता होगी, उसके बाद मोदी सांस्कृतिक महत्व वाले कुछ स्थलों का दौरा करेंगे और आज शाम को ही पीएम मोदी बीजिंग के लिए रवाना होंगे।













Click it and Unblock the Notifications