चीन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें
बीजिंग। पीएम नरेन्द्र मोदी गुरूवार सुबह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गृहराज्य शियान पहुंच गए हैं, एयरपोर्ट पर ही मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। मोदी तीन देशों चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं, तीन देशों की यात्रा में उनका पहला पड़ाव चीन है।
कहा जा रहा है कि तीन देशों के उनके दौरे के दौरान व्यापार और पर्यटन सहित कई समझौते होने की संभावना है। मोदी 14 से 16 मई तक चीन में रहेंगे। विदेश सचिव एस. जयशंकर के मुताबिक, झी'आन में दोनों नेताओं के बीच वार्ता होगी, उसके बाद मोदी सांस्कृतिक महत्व वाले कुछ स्थलों का दौरा करेंगे और आज शाम को ही पीएम मोदी बीजिंग के लिए रवाना होंगे।
बीजिंग में 15 मई की सुबह चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग मोदी का औपचारिक रूप से स्वागत करेंगे। विदेश सचिव के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच वार्ता के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने के आसार हैं।
मोदी 17 मई को मंगोलिया जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मंगोलिया यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी 18 मई को दक्षिण कोरिया में होंगे। वहां भारतीय समुदाय के लगभग 1,500 लोग उनका स्वागत करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications