Video: अंधाधुंध गोलीबारी के बीच स्टेज से ऐसे निकल भागा मशहूर सिंगर
नई दिल्ली। अमेरिका का लास वेगास अंधाधुन फायरिंग से थर्रा उठा है। लास वेगास के एक म्यूजिकल फेस्टिवल में अंधाधुन फायरिंग में 50 लोगों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौत के ये तांडव उस वक्त मचा जब एक केसिनो में चल रहेम्यूजिकल फेस्टिवल में मौजूद लोगों पर अचानक फायरिंग की जाने लगी। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त स्टेज पर मशहूर सिंगर जेसन एल्डीयन परफॉर्मेंस परफॉर्म कर रहे थे। अमेरिका के लास वेगास में हुए हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। इस हमले में 50 लोगों के मारे जाने की खबर है।

एल्डीयन ने 9 बजकर 45 मिनट के करीब माइक थामा था। उन्होंने अभी घंटाभर भी परफॉर्म नहीं किया था कि पास के एक होटल के 32वें फ्लोर से अचानक केसिनो के मैदान में फायरिंग की जाने लगी।
डेल मेल की रिपोर्ट के मुताबिक केसिनो के पास के एक होटल की 32वे फ्लोर से करीब तीन हमलावरों ने ऑटोमैटिक राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। एल्डीयन ने जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनी वो स्टेज से भाग खड़े हुए।
एक और फैंस अपनमी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर एल्डीयन वहां से बाग निकले। बाद में उन्होंने ट्विट कर इस घटना को लेकर शोक जताया और अपने फैंस की रक्षा की प्रार्थना की। आपको बता दें कि रूट 91 म्यूजिक फेस्टिवल हर साल आयोजित किया जाता है। 15 एकड़ में फैले रिजॉर्ट और केसिनो में पिछले 4 सालों से इसका आयोजन किया जाता है। हर साल तीन दिन का कंट्री म्यूजिक फेस्टिवल होता है। रविवार को इसका आखिरी दिन था, जब इसपर हमला हुआ। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications