मासूमों को निशाना बनाने वाला आईएसआईएस का आतंकी ही बना निशाना
दमिश्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आईएसआईएस का एक आतंकी आतंकी संगठन के लिए एक प्रपोगेंडा वीडियो को शूट कर रहा है। वह कुछ बोलता है तभी अचानक एक जोरदार धमाका होता है और देखते ही देखते आतंकी की मौत हो जाती है।

बताया जा रहा है कि वीडियो सीरिया में शूट हो रहा था लेकिन कुछ लोग इसे इराक का कोई शहर भी बता रहे हैं। इस आतंकी की मौत एक हवाई हमले में हुई है।
यह वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक मिसाइल ने हमला किया है।
इस हमले के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच जाती है। वीडियो को शूट करने वाला आतंकी जिसका नाम अहमद अबु हमजा बताया जा रहा है उसकी भी मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications