Video: सिर्फ 30 सेकेंड में आईएसआईएस ने 200 बच्चों को उतारा मौत के घाट
दमिश्क। बेदर्दी से लोगों का गला काटकर उन्हें मौत के घाट उतारने वाले आईएसआईएस ने अब जो किया है वह क्रूरता की भी सारी हदों को पार कर गया है।

आईएसआईएस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे एक दो नहीं बल्कि 200 बच्चों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है।
वीडियो में जो नजर आ रहा है उसके मुताबिक पहले आतंकियों ने बच्चों को एक लाइन में बैठने को कहा और फिर उन पर गोलियां बरसा दीं। सिर्फ 30 सेकेंड में आईएसआईएस ने 200 बच्चों की जान ले ली।
गौरतलब है कि रूस और अमेरिका द्वारा लगातार किए गए हवाई हमलों ने आईएसआईएस के कई आतंकियों को मार गिराया है। जिसका बदला लेने के लिए इस आतंकी संगठन ने रूसी के एक प्लेन को गिराने करने का दावा किया था।
इसके बाद 200 मासूमों की निर्मम हत्या का वीडियो जारी कर आईएसआईएस ने अपना बेरहम चेहरा पेश किया है।
फिलहाल कोई भी देश आईएसआईएस को काबू में नहीं कर पा रहा है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या किया जाए कि यह आतंकी संगठन काबू में आ सके।












Click it and Unblock the Notifications