जब भारतीय लड़के को पाकिस्तान लड़की से हुआ प्यार, फिर क्या हुआ देखिए VIDEO

शादी का ये वीडियो हुदा अमानी और मनीत का है। हुदा अमानी, जो कि पाकिस्तान की मुस्लिम लड़की हैं। वहीं मनीत, भारत के हिंदू जैन हैं।

नई दिल्ली। कहा जाता है प्यार की न तो कई सीमा होती है और न ही इसे किसी बंधन में बांधा जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक भारतीय लड़के को पाकिस्तान की लड़की से प्यार हो गया।

wedding

प्यार की हुई जीत, प्रेमी युगल ने की शादी

एलओसी की दीवारें फांद कर सामने आए इस प्यार ने बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्यार में लड़के और लड़की को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

परिवार से लेकर रिश्तेदारों ने उनके रिश्ते का विरोध किया, बावजूद इसके उन्होंने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया।

आखिरकार इस प्यार करने वाले जोड़े को अपनी मंजिल मिल गई। उन्होंने अपनों के विरोध और नाराजगी के बीच आखिरकार शादी करके अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाया। आखिरकार उनके प्यार की जीत हुई और दोनों परिवार उन प्रेमी युगलों की शादी में शामिल हुए।

फिल्ममेकर ने बनाया उनकी शादी का वीडियो

दो देशों की सीमाओं को तोड़कर हुई इस शादी ने कई लोगों का ध्यान खींचा। शादी की फिल्में बनाने वाले, फिल्म मेकर विशाल पंजाबी की टीम ने इन दोनों प्यार करने वालों की शादी पर फिल्म बनाई। जिससे दो देशों के बीच प्यार के इस रिश्ते को सबके सामने लाया जा सके।

शादी का ये वीडियो हुदा अमानी और मनीत का है। हुदा अमानी, जो कि पाकिस्तान की मुस्लिम लड़की हैं। वहीं मनीत, भारत के हिंदू जैन हैं। उनके बीच जब बातचीत शुरू हुई तो कोई नहीं जानता था कि वो प्यार में बदल जाएगा।

हालांकि बाद में उन्होंने अपने प्यार के रिश्ते को शादी की मंजिल में बदलने की सोची। इस दौरान उनके रिश्ते के बीच मजहब की दीवार के साथ-साथ दो देशों के बीच की दीवार भी सामने आ गई।

शुरू में परिवार ने किया विरोध, बाद में मान गए

मनीत के परिजनों ने साफ कह दिया कि मनीत को या तो उस लड़की को भूलना होगा या फिर अपना घर छोड़ना होगा। आखिरकार मनीत ने घर छोड़ दिया।

हालांकि इस दौरान उसे बहुत बुरा लग रहा था। उसे उम्मीद थी कि उसकी शादी तक उसके अपने मान जाएंगे। पूरा परिवार एक बार फिर एक हो जाएगा।

आखिरकार उसकी उम्मीद सफल हुई और उनकी शादी में अपने शामिल हुए। अपने प्यार की जीत और अपनों के आशीर्वाद के साथ दोनों ही प्यार करने वालों ने शादी कर ली है। उनकी शादी का ये खास वीडियो लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। देखिए शादी का ये खास वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+