Video: बीबीसी के जर्नलिस्‍ट से पुतिन का सवाल, कोई कॉमनसेंस नहीं है क्‍या?

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन को काफी बेबाक और दो टूक जवाब देने वाला राष्‍ट्रपति माना जाता है। इसका एक उदाहरण उस समय भी देखने को मिला जब वह एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। बीबीसी के एक सीनियर जर्नलिस्‍ट ने उनसे सवाल पूछा तो उन्‍होंने पलट कर सवाल किया, 'क्‍या वह अपना कॉमनसेंस खो चुके हैं?'

putin-bbc-journalist

यूक्रेन और सीरिया में हमलों के बाद राष्‍ट्रपति पुतिन अमेरिका और ब्रिटेन की आंखों में शायद चुभ रहे हैं और इस बात से वह भी बखूबी वाकिफ हैं।

पुतिन के इस जवाब को वीडियो जब से आया तब से अब तक एक मिलियन लोगों ने इसे देख डाला है। बीबीसी के जर्नलिस्‍ट जॉन सिंपसन ने पूछा था कि क्‍या रूस अब अपने हितों के लिए पश्चिमी देशों के साथ आएगा।

इस पर पुतिन ने उनसे सवाल किया, 'वे रूस को डराने की कोशिश क्‍यों कर रहे हैं। यूरोप के तमाम देशों में अमेरिका की सेनाएं मौजूद हैं। उनका वहां पर क्‍या काम है।'

पुतिन ने सवाल किया, 'क्‍या सिंपसन अपना कॉमनसेंस खो चुके हैं।' पुतिन ने साफ-साफ जवाब दिया कि रूस कभी भी आक्रमणकारी नहीं बन सकता है।

रूस का रक्षा बजट 50 से 78 बिलियन डॉलर है और यह अमेरिका के 575 बिलियन डॉलर वाले बजट से काफी कम है।

पुतिन का सवाल था कि इतने पर भी दुनिया रूस को आक्रमणकारी शक्ति मान रही है। रूस ने अपने सर्वश्रेष्‍ट एयर डिफेंस सिस्‍टम को सीरिया में डेप्‍लॉयड कर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+