Video: जब जुकेरबर्ग से पीएम मोदी ने कहा थोड़ा साइड हो जाओ
कैलिफोर्निया। पीएम नरेंद्र मोदी के सेल्फी प्रेम के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन रविवार को फेसबुक के हेडक्वार्टर पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर तो जुकेरबर्ग भी हैरान रह गए। फेसबुक टाउन हॉल में लोगों के सवालों के जवाब देने के बाद पीएम मोदी को जुकेरबर्ग हेडक्वार्टर के अंदर का नजारा दिखाना ले गए थे।

जुकेरबर्ग के साथ फेसबुक की सीओओ शैरिल सैंडबर्ग भी थीं। शैरिल और मार्क दोनों ही पीएम मोदी को कुछ बता रहे थे। शैरिल ने पीएम मोदी को एक गिफ्ट भी दिया था। पीएम मोदी इस गिफ्ट को देख रहे थे कि तभी उनकी नजरें वहां पर मौजूद कैमरापर्संस पर भी गईं।
पीएम मोदी को अहसास हुआ कि मार्क उनके और कैमरा के बीच आ रहे हैं। इसके तुरंत बाद ही पीएम मोदी ने जुकेरबर्ग की बांह पकड़कर उन्हें किनारे किया। जुकेरबर्ग इस हरकत से इतना झेंप गए कि वह अपने सूट की ओर देखकर, अपनी टाई ठीक की और फिर मुस्कुरा दिए। आप भी देखिए यह वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications