Video: कैसे आईएसआईएस के अड्डे तक पहुंची अमेरिकी सेना
वाशिंगटन। इराक में आईएसआईएस के पास कैद करीब 70 बंधकों को छुड़ाने में एक अमेरिकी सैनिक मास्टर सार्जेंट जोशुआ व्हीलर शहीद हो गए। इराक में वर्ष 2011 में खत्म हुए अमेरिकी अभियान के बाद से जोशुआ पहले अमेरिकी सैनिक हैं जिन्होंने इराक में अपनी जान गंवाई है। मौत से पहले उनके हेलमेट में लगे कैमरे ने आईएसआईएस आतंकियों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई को कैद किया।

इस वीडियो को कुछ दिनों पहले वाशिंगटन पोस्ट की ओर से रिलीज किया गया है। स्पेशल फोर्सेज की ओर से चलाए गए अभियान में साफ नजर आ रहा है कि दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। इस गोलीबारी में ही बंधकों की सुरक्षित रिहाई हो रही है।
पढ़ें-लड़कियों के कपड़ों में सीरिया से भाग रहे हैं आईएसआईएस आतंकी
अमेरिकी सेना की ओर से यह ऑपरेशन इराक के हवाइजाह में चलाया गया था। गुरुवार को हुए इस अभियान के बारे में पेंटागन की ओर से भी एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
इराक का युद्ध आईएसआईएस के ताकतवर होने की वजह
इस अभियान में अमेरिका की डेल्टा फोर्सेज के साथ ही कुर्दिश स्पेशल फोर्सेज भी शामिल थीं। इस वीडियो में आईएसआईएस की झंडा भी नजर आ रहा है। इराक पिछले एक वर्ष से अमेरिकी सेनाओं का अहम निशाना है और वजह है आईएसआईएस की मौजूदगी।












Click it and Unblock the Notifications