Video: कैसे सिर्फ कुछ सेकेंड्स में चीन में तैयार हो रही है नकली पत्तागोभी
बेंगलुरु। हाल ही में चीन में प्लास्टिक के चावल तैयार होने की खबरें आई थीं और अब चीन से ही एक और खबर आ रही है, नकली पत्तागोभी के तैयार होने की। एक वीडियो यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ है जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे कुछ सेकेंड्स में ही नकली पत्तागोभी तैयार हो रही है।

बाजार इस समय खाने-पीने की नकली चीजों से भरा पड़ा है। फलों को इंजेक्शन लगाकर जल्दी पकाया जा रहा है और दूध में भी खूब मिलावट की जा रही है। अब इन सबके बीच ही यह वीडियो देखकर आप चौंक जाएंगे। कैसे खतरनाक केमिकल्स का प्रयोग कर आपके किचन में आने वाली पत्तागोभी को तैयार किया जा रहा है।
आप इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे क्योंकि इस वीडियो के पूरा होते-होते आप असली और नकली पत्तागोभी में फर्क ही नहीं कर पाएंगे। आप इस पत्तागोभी को असली पत्तागोभी की तरह महीन-महीन काट पाएंगे।
तो अगली बार जब आप बाजार जाएं और पत्तागोभी खरीदें तो थोड़ा सावधान रहें क्या पता असली बताकर आपको नकली पत्तागोभी दी जा रही हो। देखिए यह वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications