Video: आज रात पृथ्वी से टकरा सकता है विनाशकारी तूफान Solar Strom, कई शहरों पर मंडराया बत्ती गुल होने का खतरा
नई दिल्ली। Solar Strom Hit Earth. सूरज से निकली एक गर्म और तेज तूफान 16 लाख किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर तेजी से बढ़ रही है। ये सोलर स्टॉर्म आज रात किसी भी वक्त धरती से टकरा सकती है। इस सोलर स्टॉर्म के पृथ्वी से टकराने के बाद इंसानों को तो कोई खतरा नहीं हैं, लेकिन इसका असर सैटेलाइट टीवी, सेलफोन नेटवर्क, जीपीएस सिस्टम सेवा के साथ-साथ कई शहरों की बिजली गुल होने का खतरा मंडरा रहा है। इतना ही नहीं इस सौर तूफान का असर विमानों की उड़ान, रेडियो सिग्नल, कम्यूनिकेशन सिस्टम और मौसम पर भी होगा।

पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है सौर तूफान
कोरोना महामारी, चक्रवाती तूफान, भीषण गर्मी , कमजोर मॉनसून के बाद अब धरती पर सौर तूफान का खतरा मंडरा रहा है। नासा( NASA) के मुताबिक इस सोलर स्टॉर्म की रफ्तार 1609344 किलोमीटर प्रति घंट की है। मौसम वैज्ञानिकों और नासा ने पहले से ही इस तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक ये सौर तूफान आज धरती से टकरा सकती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक सूरज के वातावरण में हुए गड्ढे की वजह से ये स्टॉर्म धरती की तरफ बढ़ रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक 3 जुलाई को सूरज के दक्षिण हिस्से में एक बड़ा विस्फोट आया , जिसकी वजह से सोलर फ्लेयर्स धरती की ओर बढ़ रही है। हालांकि ये तूफान कुछ ही मिनटों क लिए धरती से टकराएगी।

धरती के मैग्नेटिक फिल्ड पर असर
Spaceweather.com के मुताबिक सौर तूफान के धरती से टकराने पर इसका असर अर्थ के मैग्नेटिक फिल्ड पर पड़ सकता है। वहीं नासा( NASA) के मुताबिक जैसे ही सौर तूफान धरती के मैग्नेटिक क्षेत्र में प्रवेश करेगी, उसकी वजह से धरती पर सैटेलाइट सिग्नल में परेशानी हो सकती है। वहीं मोबाइल नेटवर्क में भी परेशानी आ सकती है। इसकी वजह से आपके टीवी के प्रसारण में दिक्कत हो सकती है। वहीं नासा ने कहा है कि कुछ देशों में बिजली सप्लाई भी बाधित हो सकती है।

बत्ती हो सकती है गुल
नासा ने इस सौर तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अंतरिक्ष में उठे इस महातूफान के चलते धरती पर कई शहरों की बिजली गुल हो सकती है। वहीं स्पेसवेदर वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सौर तूफान कई घंटों के लिए शहरों को अंधेरे में डाल सकता है। आपको बता दें कि साल 1989 में भी ऐसा तूफान आया था। उस तूफान के टलते तब कनाडा के क्यूबेक शहर में की बिजली 12 घंटे तक गुल हो गई थी। वहीं साल 1991 में भी सौर तूफान आया था, जब अमेरिका के आधे देशों की बिजली गुल हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications