Video: विमान दो घंटे हुआ लेट तो गालियां देने लगी अभिनेत्री, सुरक्षाकर्मियों ने घसीटकर किया बाहर

नई दिल्ली। अक्सर यात्रा के दौरान विमान लेट हो जाते हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। लेकिन रूस में एक विमान लेट होने की वजह से जानी मानी अभिनेत्री इतना आग बबूला हो गईं कि उन्होंने अपने आस-पास बैठे लोगों को गालियां देनी शुरू कर दी। अभिनेत्री के इस अभद्र व्यवहार के बाद लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद हंगामा होता देख सुरक्षाकर्मियों ने अभिनेत्री को विमान से घसीटकर बाहर कर दिया।

actress

घटना का वीडियो आया सामने

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि अभिनेत्री को सुरक्षाकर्मी घसीटकर बाहर रनवे पर ले जा रहे हैं। लोगों की आपत्ति के बाद सुरक्षाकर्मी विमान के भीतर आते हैं और वह अभिनेत्री का हाथ पकड़कर उन्हें उनकी सीट से बाहर खींचते हैं, जिसके बाद एक और महिला सुरक्षाकर्मी वहां आती है और वह अभिनेत्री को धक्के मारकर बाहर निकालती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सुरक्षाकर्मी अभिनेत्री को पकड़कर रनवे पर ले जा रहे हैं।

मॉस्को एयरपोर्ट की घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना मॉस्को एयरपोर्ट की है। अभिनेत्री का नाम लिड्या वेलेजेवा ( Lidiya Velezheva) है। अभिनेत्री एक प्ले में हिस्सा लेने के लिए एरोफ्लोट एयरलाइन से मॉस्को से तल अवीव जा रही थीं। लेकिन विमान दो घंटे लेट हो गया, जिसके बाद अभिनेत्री ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से उड़ान भरने से पहले ही अभिनेत्री को विमान से धक्के मारकर बाहर कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से उसे उड़ान भरने में दो घंटे की देरी हुई।

लोगों से की अभद्रता

दरअसल अभिनेत्री को एयरपोर्ट बस में 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा, जिसकी वजह से वह आग बबूला हो गईं थी। विमान के भीतर पहुंचने के बाद अभिनेत्री ने सहयात्रियों से कहा कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और आप लोग एक साधारण इंसान हैं। आप लोगों ने अपना टिकट लंबी दूरी के लिए खरीदा है लेकिन मैंने 2475 यूरो में टिकट खरीदा है। इस पूरी वारदात का विमान में बैठे एक यात्री ने वीडियो बना लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+