अब डोनाल्ड ट्रंप ये क्या कह रहे, 'अबकी बार ट्रंप सरकार'

सोशल मीडिया पर डोनाल्‍ड ट्रंप का, 'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाला वीडियो वायरल। लेकिन वीडियो की सत्‍यता प्रमाणित नहीं।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप ने हाल ही में अमेरिका में बसे भारतीयों को भी लुभाने की कोशिश की है। इसी कड़ी में ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रंप, पीएम मोदी की तरह 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा देते हुए नजर आ रहे हैं।

donald-trump-abki-baar-trump-sarkar.jpg

28 सेकेंड का वीडियो

यह वायरल वीडियो कितना सही है इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। 28 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत ट्रंप के 'हैप्‍पी दिवाली' कहने से होती है।

ट्रंप ने पहले तो हिंदुओं को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इसके बाद ट्रंप यह कहते हैं कि वह हिंदुओं का काफी सम्‍मान करते हैं और पीएम मोदी के साथ काम करना चाहते हैं।

इसके बाद आखिरी में एक ऑडियो क्लिप प्‍ले होती है। इस ऑडियो क्लिप में ही ट्रंप, 'अबकी बार ट्रंप सरकार' कहते नजर आते हैं।

कैमरुन के बाद ट्रंप

अगर यह वीडियो सही है तो फिर डोनाल्‍ड ट्रंप दूसरे ऐसे अंतराष्‍ट्रीय नेता हैं जिन्‍होंने पीएम मोदी के वर्ष 2014 के चुनावी स्‍लोगन को अपनाया है।

वर्ष 2015 में जब ब्रिटेन में आम चुनाव हुए थे तो उस समय भी पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन ने अप्रवासी भारतीयों को लुभाने के लिए, 'अबकी बार कैमरुन सरकार' का नारा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+