Video:कॉमनवेल्थ गेम्स में Live इंटरव्यू करते हुए पूल में गिरा BBC प्रेजेंटर,हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे आप
नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बीबीसी प्रेजेंटर के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर न केवल वहां मौजूद खिलाड़ी बल्कि उस वीडियो को देखने वाला हर शख्स हंसते-हंसते लोट पोट हो गया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों का इंटरव्यू कर रहे बीबीसी के रिपोर्टर माइक बुशेल लाइव रिपोर्टिंग के दौरान स्वीमिंग पूल में गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद सभी खिलाड़ी उसकी हालत देखकर हंसने लगे।

स्वीमिंग पूल में गिरने की वजह से बुशेल की ऑडियो माइक भी खराब हो गई। वहीं पूल के पास बैठे इंग्लैंड के स्वीमर्स एडम पेटी, सारा वसी और सिओबहान मैरी ओ'कॉनर जोर-जोर से हंसने लगे, जबकि बेन प्राउढ और जेम्स गाइ बड़ी मुश्किल से अपनी हंसी को रोक पाए। बुशेल ने फिर भी इंटरव्यू को जारी रखने की कोशिश की और ससारा वसी ने उसके 50 मिनट ब्रेस्टस्ट्रोक में पदक जीतने को लेकर सवाल किया, लेकिन पानी में भींगने की वजह से उनका ऑडियो मशीन खराब हो गया, जिसकी वजह से स्टूडियो तक उनकी आवाज नहीं पहुंच सकी और उन्हें 5 मिनट के लिए इसे रोकना पड़ा। देखिए BBC प्रेजेंटचर माइक बुशेल का वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications