Video: ब्रसेल्स ब्लास्ट से दुनिया में मातम, ओबामा टैंगो डांस में बिजी
नयी दिल्ली। बेल्जियम के ब्रसेल्ज में एयरपोर्ट और मेट्रो में हुए ब्लास्ट में 31 लोगों की मौत हो गई। दुनियाभर में मातम का माहौल था, लेकिन सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति बराक ओबामा टैंगो डांस करने में बिजी थे। ओबामा और मिशेल ओबामा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आलोचना का केंद्र बन गया है।
पढ़ें- सोते रहे ओबामा और 20 से 20,000 हो गए ISIS आतंकी

लोग आलोचना कर रहे हैं कि जिस वक्त मिस्टर प्रेसिंडेट को लोगों का हाल जानना चाहिए उस वक्त वो अर्जेंटीना में टैंगो डांस में व्यस्त थे। अर्जेंटीना में ओबामा ने स्टेट डिनर के दौरान टैंगो डांस किया। आपको बता दें बराक ओबामा दो दिन के अर्जेंटीना दौरे पर थे।
ब्रसेल्स अटैक के बार उन्हें फौरन अपनी यात्रा छोड़कर लौटने की अपील की गई, लेकिन ओबामा ने ऐसा नहीं किया। ब्रसेल्स में मरने वालों में 9 अमेरिकी भी शामिल थे। ऐसे वक्त में ओबामा का टैंगो डांस ने उन्हें आलोचना के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया में लोग ओबामा की आलोचना कर रहे हैं।
बराक ओबामा टेंगो डांस
रात के वक्त ऑफीशियल डिनर का इंतजाम किया गया था। सब एक दूसरे से वार्ता में मग्न थे, तभी एक टैंगो डांसर सुनहरे कपड़ों में आयी और ओबामा को डांस के लिये इनवाइट किया। ओबामा ने पहले मना किया, लेकिन लड़की के बार-बार कहने पर डांस इनवाइट स्वीकार किया और बस म्यूजिक शुरू।
ओबामा ने करीब एक मिनट तक लड़की के साथ डांस किया। और हां वहां पर मिशेल ओबामा भी मौजूद थीं, जिन्होंने एक अन्य टैंगो डांसर के साथ डांस किया। और डांस के बाद मिशेल ने उस लड़की को बुलाया और उसके डांस की तारीफ की।
देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications