Video:स्कूल के पहले दिन पर आई मम्मी की याद और रोने लगा एंड्रयू
लॉस एंजिल्स। हर किसी के लिए स्कूल का सबसे पहला दिन काफी खास होता है। कई सारे इमोशंस और एक अलग ही तरह का एक्साइटमेंट इसे और खास बना देते हैं। लॉस एंजिलस के एक चार वर्ष के बच्चे ने इस बात को बखूबी साबित कर दिया है।

लॉस एंजिल्स के चार वर्ष के बच्चे एंड्रयू मैक्यिास का वीडियो यू-ट्यूब से लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर वायरल हो गया है। फेसबुक पर अब तक 73,000 से ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं।
एंड्रयू से टीवी रिपोर्टर ने उसके प्री-किंडरगार्टन में पहले दिन के बारे में पूछा। पहले तो एंड्रयू इस रिपोर्टर को बता रहा है कि पहले दिन को लेकर वह काफी एक्साइटेड और खुश है। रिपोर्टर ने उससे पूछा कि क्यों वह इतना खुश है तो एंड्रयू ने कहा उसे नहीं मालूम।
इसके बाद रिपोर्टर ने उससे पूछा कि क्या वह अपनी मम्मी को पहले दिन पर मिस करेगा। पहले तो एंड्रयू ने हंसते हुए कहा कि नहीं। लेकिन शायद तभी उसे अपनी मम्मी की याद आने लगी और वह जोर-जोर से रोने लगा।
इस वीडियो को मंगलवार को यू-ट्यूब पर पोस्ट किया गया है और इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications