पीएम मोदी के नक्शेकदम पर चले वेनेजुएला के राष्ट्रपति, नोट पर लिया बड़ा फैसला

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने भी अपने मुल्क में माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए नोट बंद करने का फैसला किया है।

कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शेकदम पर चल चुके हैं।

उन्होंने वेनेजुएला के सबसे बड़े करेंसी नोट 100 यानी 100 बोलिवर के नोट को तत्काल रुप से बंद करने के आदेश जारी किया है।

मादुरो ने रविवार (12 दिसंबर) को टीवी शो कॉन्टैक्ट विद मादुरो के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन माफियाओं को नाकाम करने के लिए लिया गया है, जिन पर पैसों की जमाखोरी के आरोप लगते रहे हैं।

nicolasmaduro

यहां है सबसे ज्यादा महंगाई

बता दें कि वेनेजुएला फिलहाल बड़े आर्थिक संकट और विश्व के सबसे अधिक महंगाई की मार झेलने वाले मुल्कों में से एक है। इस महंगाई का आरोप मादुरो अमेरिका पर मढ़ते हैं।

यहां सरकार ने तैयारी की है कि नए नोट और सिक्के जारी किए जाएंगे, जिनका मूल्य इस समय मौजूद सबसे बड़ी राशि की नोटे लगभग 200 गुना ज्यादा होगा।

बता दें कि वेनेजुएला के 100 बोलिवर की कीमत इस समय एक डॉलर के तीन सेंट्स से कुछ ही कम है।

यहां के 100 बोलिवर की करेंसी नोट से बमुश्किल एक करेंसी नोट खरीदी जा सकती है। अगर वेनेजुएला में किसी को हैमबर्गर खरीदना है तो उसे 100 बोलिवर के कम से कम 50 नोट अपने साथ रखने होंगे।

मादुरो ने कहा

मादुरो ने कहा कि मेरी संवैधानिक शक्तियों के मुताबिक और आपात आर्थिक आदेश के माध्यम से मैंने अगले 72 घंटे में 100 बोलिवर के नोट को बंद करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि एक जांच में पाया गया है कि अंतरराष्ट्रीय माफियाओं ने 100 बोलिवर के अरबों नोट छिपा कर रखे हुए हैं।

मादुरो ने आदेश दिया है कि पानी, हवा और जमीन के रास्तों को बंद कर दिया जाए ताकि 100 बोलिवर के नोट कोई बाहर से न ला पाए और न ही लौटा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+