उज्बेकिस्तान के ताकतवर राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव का ब्रेन हैमरेज से निधन
ताशकंद। उज्बेकिस्तान के ताकतवर राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव का ब्रेन हैमरेज होने से निधन हो गया है। वहां की सरकार ने करीमोव के निधन की पुष्टि कर दी है। छह दिन पहले करीमोव को ब्रेन हैमरेज के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

27 साल तक किया उज्बेकिस्तान पर शासन
78 साल के इस्लाम करीमोव ने 27 साल तक उज्बेकिस्तान पर शासन किया। उनका अंतिम संस्कार उनके होमटाउन समरकंद में किया जाएगा।
सरकार ने की मौत की पुष्टि
उनकी मौत की पुष्टि करते हुए सरकारी टीवी पर यह कहा गया कि देशवासियों, हमारे प्यारे राष्ट्रपति अब नहीं रहे।
ताकतवर और सत्तावादी नेता थे करीमोव
यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक उज्बेकिस्तान में उनके शासनकाल में सरकार के द्वारा उत्पीड़न किए जाने की घटनाएं हुईं। इस्लाम करीमोव ने ताकत का इस्तेमाल कर किए गए दमन को यह कहकर उचित ठहराया था कि मुस्लिम बहुल उज्बेक समाज में वह इस्लामी चरमपंथ को न उठने देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। मानवाधिकार संगठन भी करीमोव की आलोचना करते थे।
तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
उज्बेकिस्तान में राष्ट्रपति करीमोव के निधन पर दुख जताने के लिए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications