निर्वस्त्र गनमैन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मचाई दहशत, पल भर में ली चार जानें

वॉशिंगटनः अमेरिका के नेशविले के एक रेस्टोरेंट में सुबह तीन बजे फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला युवक निर्वस्त्र था। पुलिस ने फायरिंग करने वाले 29 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग करने वाले युवक का नाम ट्रैविस रेनकिंग है। पुलिस का कहना है कि शूटिंग करने वाला युवक एक कार से आया था, जो इसी के नाम पर थी।

USA Waffle House near Nashville 4 dead, several injured in shooting

अमेरिकी पुलिस का कहना है कि हमलावर युवक ट्रैविस रेनकिंग के पास एआर-15 असॉल्ट राइफल बरामद हुई। बता दें, हाल ही दिनों में अमेरिका में शूटिंग की घटनाओं में इसी तरह की राइफलों का इस्तेमाल किया गया है।

पिछले साल अक्टूबर के महीने में अमेरिका के लास वेगास में 58 लोगों की मौत हुई, जिसमें एआर-15 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया गया था। इस हमले में 58 लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें- कश्मीर में आतंकी ठिकाना तबाह, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इसी साल फरवरी में अमेरिका के फ्लोरिडा में भी स्कूल में हमला किया गया था, जिसमें 17 बच्चों और स्टाफ की मौत हो गई थी में भी शूटर ने एआर-15 राइफल की तरह की एक बंदूक इस्तेमाल की थी।

अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के स्कूलों में इस साल फायरिंग की यह 18वीं घटना है। इस साल कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसने कई लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-अमेरिकाः रेस्टोरेंट के बाहर गनमैन ने की फायरिंग, चार लोगों की मौत, कई घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+