अमेरिकाः रेस्टोरेंट के बाहर गनमैन ने की फायरिंग, चार लोगों की मौत, कई घायल
नेशविलेः अमेरिका के नेशविले में एक फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान में कहा कि चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले 29 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया।

ये फायरिंग दक्षिण-पूर्व नैशविले में करीब 3:30 बजे हुई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वो जब मौके पर पहुंचे तो दो लोग सड़क पर पड़े थे और फायरिंग में बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि हमलावर ने कोई कपड़े नहीं पहने थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वो एक राइफल के साथ पैदल ही फरार हो गया। पुलिस ने शूटर की पहचान 29 साल के इलिनोइ शहर के रहने वाले ट्रैविस रेनकिंग के रूप में की है।
यह भी पढ़ें- किम जोंग-उन के बारे में 5 बातें जो आप नहीं जानते होंगे












Click it and Unblock the Notifications