माइक ब्लूमबर्ग ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से खुद को किया बाहर

वॉशिंगटन। अरबपति और न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर माइक ब्लूमबर्ग ने खुद को अमेरिकी राष्ट्रपति दौड़ से अलग कर लिया है। ब्लूमबर्ग ने सुपर मंगलवार प्राइमरी में अपने खराब प्रदर्शन का हवाला देते हुए खुद को उम्मीदवार की दौड़ से अलग कर लिया। उन्होंने ड्रेमोक्रेट पार्टी के नेता और अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन को समर्थन देने का ऐलान किया है। अपने प्रचार पर भारी भरकम रकम खर्च करने के बावजूद अरबपति कारोबारी ब्लूमबर्ग को अमेरिका के छोटे से हिस्से समोआ के अलावा कहीं भी समर्थन हासिल नहीं हुआ।

USA: Mike Bloomberg withdraws from Presidential race endorses Joe Biden

माइक ब्लूमबर्ग दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। सुपर मंगलवार को हुए प्राइमरी वोटिंग में वह अपने प्रतिद्वंदि से काफी पिछड़ गए थे। बता दें कि उन्होंने स्टेट चुनाव काफी मंहगा कैंपेन किया है। सोशल मीडिया पोस्ट्स पर ब्लूमबर्ग ने कहा कि वह अपने अभियान को समाप्त कर रहे है और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन करेगा। जिन्होंने सुपर मंगलवार में पिछले सात दिनों में दक्षिण कैरोलिना और अधिकांश राज्यों में जीत के साथ अपने अभियान को पुनर्जीवित किया है।

ब्लूमबर्ग ने कहा कि, तीन महीने पहले, मैं डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुई था। आज भी मैं उसी कारण से इस रेस से हट रहा हूं, ट्रंप को हाराना है। क्योंकि यह मेरे लिए स्पष्ट है कि रेस में बने रहना उस लक्ष्य को प्राप्त करना अधिक कठिन होगा। मैं फैसलों को लेने में आंकड़ों को मानने वाला व्यक्ति हूं। कल के परिणाम के बाद, गणित वर्चुअली असंभव हो गया है।

उन्होंने कहा कि, अब नामांकन में बने रहने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन मैं अपने लक्ष्य को लेकर अभी भी स्पष्ट हूं: नवंबर में जीत। मेरे लिए नहीं, बल्कि देश के लिए। और इसलिए अब से मेरा नाम उम्मीदवारों में नहीं होगा, मैं अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा। ब्लूमबर्ग ने आगे कहा, 'मेरा हमेशा से मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए बेस्ट कैंडिडेट चुनना जरूरी है। कल की वोटिंग के बाद, यह स्पष्ट है कि वह कैंडिडेट मेरे दोस्त और महान अमेरिकी जो बाइडेन हैं।'

3 मार्च को 14 राज्यों में हुए सुपर मंगलवार प्राइमरीज में डेमोक्रेटिक पार्टी की से बाइडेन को सबसे ज्यादा समर्थन मिला है। बाइडेन ने नौ राज्यों में जीत हासिल की, जबकि सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने चार और दो पर टाई रहा। आखिरी 3 दिनों में बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अब काफी समर्थन मिल गया है। दो और सीनेटर एमी क्लोबुशर और पूर्व मेयर पीट बुटिगीज ने भी उन्हें अपना समर्थन दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+