Covid-19: चीन से आगे निकला अमेरिका, सबसे ज्यादा संक्रमित लोग USA में
वॉशिंगटन। जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले अमेरिका में लगातार बढ़ रहे हैं। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब चीन से भी अधिक कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कुल 83500 मामले हो गए हैं, जबकि चीन में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 81782 है। वहीं इटली की बात करें तो यहां 80589 लोग इस वायरस से संक्रमित है। हालांकि इस वायरस की वजह से मौत के मामले में सबसे आगे इटली है, जहां पर अबतक कुल 8215 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि चीन में इस वायरस ने 3291 लोगों की जान ली है। अमेरिका में कोरोना की वजह से 1200 लोगों की जान गई है।
Recommended Video

क्यों बढ़े नंबर, ट्रंप ने बताई वजह
वहीं जब इन ताजा आंकड़ों के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि संख्या में इजाफा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमने टेस्टिंग काफी बढ़ा दी है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि कोरोना वायरस का टेस्ट अब 50 राज्यों में उपलब्ध है, जहां पूरे देश में 552000 टेस्ट किए गए हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के आंकड़ों पर भी संदेह जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि आपको नहीं पता है कि चीन में असल संख्या क्या है। ट्रंप ने कहा कि वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बात करेंगे।
12 अप्रैल से फिर से खुलेगा अमेरिका
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह 12 अप्रैल से देश को खोल देंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों को वापस फिर से काम पर जाना है, हमारे देश को फिर से काम करना शुरू करना है, हमारा देश इसी पर निर्भर है, मुझे लगता है कि यह बहुत जल्द होने वाला है। उन्होंने कहा कि लोग मेरी बात को गलत तरह से लेते हैं जब मैं कहता हूं कि वापस काम पर जाएं। मेरा मतलब है कि लोग काम पर जाएंगे और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करेंगे, हाथ नहीं मिलाएंगे।
लगातार बढ़ रहा है संक्रमण
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 531630 है। इस वायरस की वजह से अबतक 24065 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस वायरस से संक्रमित 123391 लोग स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। भारत की बात करें तो यहां पर इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 693 है, जबकि 16 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। कुल 45 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर को भी लौट चुके हैं।
-
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Munir Dress Diplomacy: ईरान से वर्दी, तो अमेरिका से सूट में क्यों मिले मुनीर? क्या है बार-बार ड्रेस बदलने की व -
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
Iran Frozen Funds: शांति वार्ता पर लगा ग्रहण! ईरानी पैसों पर से अमेरिका नहीं हटाएगा प्रतिबंध -
Hormuz Crisis: सीजफायर के बावजूद नहीं खुला होर्मुज! ईरान भूल गया अपनी बिछाई Sea-Mines! गलती या साजिश? -
Explained: JD Vance की अग्नि परीक्षा क्यों है इस्लामाबाद पीस टॉक? अमेरिका का क्या-क्या लगा दांव पर? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ












Click it and Unblock the Notifications