अमेरिका: फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का पुल गिरने से कई लोगों की मौत
मियामी: अमेरिका के मियामी में गुरुवार को फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास एक फुट ओवर ब्रिज गिर गया। इस पुल के गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का ये पूल यूनिवर्सिटी और स्वीटवॉटर को जोड़ता है।

मियामी मीडिया से बात करते हुए फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोलिंग टीम के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हादसे में कई लोग मारे गए है मुझे अभी नहीं पता कि कितने लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि पुल के नीचे कम से कम पांच से छह वाहन कुचले जा चुके हैं।
यह पुल 174 फीट (53 मी) लंबा और 950 टन वजनी था। बताया जा रहा है कि इस पुल को शनिवार को ही बनाया गया था। अभी तक पूल के गिरने के कारणों के बारे में पता नहीं लग पाया है।
न्यूज एजेंसी ने अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया है कि फ्लोरिडा पुल के ढहने से 8 गाड़ियां फंस गई हैं। उनकी खोजने के लिए राहत और बचाव अभियान चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- निक्की हेली ने दी चेतावनी, कहा- अमेरिका पर रासायनिक हमला कर सकता है रूस












Click it and Unblock the Notifications