निक्की हेली ने दी चेतावनी, कहा- अमेरिका पर रासायनिक हमला कर सकता है रूस
वॉशिंगटनः संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने रुस पर निशाना साधा है और ब्रिटेन के साथ दोस्ती दिखाते हुए दुनिया के दूसरे देशों को चेतावनी दी है कि यदि सख्त कदम नहीं उठाए गए तो रूस संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के बड़े शहरों पर रासायनिक हमला कर सकता है। हाल ही में रूस के पूर्व जासूस व उनकी बेटी पर हुए नर्व एजेंट हमले के बाद ब्रिटेन के साथ होने का दावा भी किया है।

बता दें, अमेरिका की राजदूत निक्की हेली बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में बोल रही थी। इसी दौरान उन्होंने रूस पर इंटरनेशनल नियमों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की।
निक्की हेली का कहना था कि हम(अमेरिका) , ब्रिटेन के उस आकलन से सहमत हैं कि पूर्व जासूस को जहर देने के पीछे रूस का हाथ हो सकता है। हेली का कहना था कि "अमेरिका को विश्वास है कि ब्रिटेन में दो लोगों पर सैन्य स्तर के नर्व एजेंट का इस्तेमाल कर किए गए हमले के पीछे रूस का हाथ है।"
बता दें, रूस के पूर्व जासूस सर्गेइ स्क्रिप्ल और उनकी बेटी यूलिया पर ब्रिटेन के साल्सिबरी में नर्व एजेंट के जरिए जहर दिया गया था। लेकिन, रूस ने इन सारे आरोपों को मनगढ़ंत बताकर खारिज कर दिया था और इस हमले में अपनी भागीदारी से साफ इनकार भी कर दिया था।
वहीं, ब्रिटेन ने इस पूरे मामले में रुस का हाथ होने का आरोप लगाया था। इसके बाद बुधवार को ब्रिटेन ने देश से 23 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का ऐलान कर दिया था।
यह भी पढ़ें- तालिबानी आतंकियों की बंदूक चुराकर उन्हें ही भून डाला, बंधक ने खुद को कराया आजाद












Click it and Unblock the Notifications