रिपोर्ट: 2018 में अमेरिका बन जाएगा तेल की दुनिया का बादशाह

वॉशिंगटन। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में अमेरिका कच्चे तेल की दुनिया का नया किंग बन सकता है। अमेरिका कच्चे तेल के उत्पादन में रोज 10 फीसदी की वृद्धि कर रहा है। फिलहाल वह रोजाना 11 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल का उत्पादन कर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक रायस्टड एनर्जी शोध फर्म ने बुधवार को कहा कि बढ़ती शेल तेल मांग के देखते हुए अमेरिका रुस और सऊदी अरब की तरह सबसे अधिक क्रूड ऑयल का उत्पादक बन जाएगा।

रूस और सऊदी अरब के पछाड़ आगे निकल जाएगा USA

रूस और सऊदी अरब के पछाड़ आगे निकल जाएगा USA

1975 के बाद से तेल उत्पादन में अमेरिका वैश्विक नेता नहीं है, लेकिन आने वाले समय में रूस और सऊदी अरब दोनों को हटाकर आगे निकल जाएगा। रायस्टड एनर्जी के मार्केटिंग वाइस प्रेसीडेंट नाडिया मार्टिन ने कहा कि अमेरिका की शेल मशीन के कारण बाजार पूरी तरह से बदल गया है। भविष्यवाणी की मानें तो इस क्रांति से अमेरिका एनर्जी का पावर हाउस बन जाएगा। इस दीर्घकालिक बदलाव ने यू.एस. को विदेशी तेल पर कम निर्भर रहने की इजाजत दी है। इसका असर मध्य पूर्व की अशांति पर भी पड़ेगा।

2016 में उत्पादन में आई थी गिरावट

2016 में उत्पादन में आई थी गिरावट

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबित सऊदी अरब की अगुवाई वाले ओेपेक द्वारा 2015 में प्राइज वॉर के बाद इस क्षेत्र के कई खिलाड़ियों के शेयर गिरे हैं। वहीं अमेरिका में भी तेल उत्पादन गिरा था लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ था। क्रूड की सस्ती कीमतों ने टेक्सास, नॉर्थ डकोटा और अन्य जगहों की शेल कंपनियों कीमतें कम करने के लिए मजबूर कर दिया था। सितंबर 2016 में घरेलू उत्पादन 8.55 मिलियन बैरल प्रतिदिन के स्तर पर था। यू.एस. ऊर्जा सूचना प्रशासन के मुताबिक, अप्रैल 2015 के मुकाबले इसमें 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

नई तकनीक की क्रांति

नई तकनीक की क्रांति

लेकिन बाजार में आई नई तकनीक के बाद अमेरिका के तेल के उत्पादन में काफी उछाल देखने को मिला है। जिसके चलते 2018 में क्रूड ऑयल का प्रतिदिन औसत उत्पादन 10 मिलियन बैरल तक पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+