Syriastrikes: अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने एक साथ सीरिया पर किया हमला, ट्रंप की रूस, ईरान को चेतावनी

नई दिल्ली। अमेरिका सहयोगी देशों ने बशर अल असद सरकार को सबक सिखाने के लिए सीरिया पर हमला कर दिया है। हाल ही में जिस तरह से सीरिया ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था उसके खिलाफ सीरिया को सजा देने के लिए यह हमला किया गया है। इस हमले में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस शामिल हैं। जैसे डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर हमले का ऐलान किया, उसके बाद भारी मात्रा में सीरिया की राजधानी डमास्कस में बमबारी शुरू हो गई, जिसके बाद एक बार फिर से सीरिया में युद्ध की शुरुआत हो गई है। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और रूस को चेतावनी दी है कि वह अपने सहयोगी के साथ ना खड़े हो।

जोरदार धमाके की आवाज

जोरदार धमाके की आवाज

जैसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से युद्ध का ऐलान किया उसके तुरंत बाद सीरिया की राजधानी में धमाके की आवाज शुरू हो गई, जिसके बाद एक बार फिर से कोल्ड वॉर की शुरुआत हो गई है। ट्रंप ने कहा कि कुछ ही देर पहले मैने अमेरिका की सेना को सीरिया के तानाशाह बशर अल असद के खिलाफ हमला करने का आदेश दिया है, जिन जगहों पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था, उन जगहों को निशाना बनाने के लिए कहा गया है।

मित्र देशों ने एक साथ शुरू किया अभियान

मित्र देशों ने एक साथ शुरू किया अभियान

ट्रंप ने कहा कि सीरिया के खिलाफ अमेरिका, फ्रांस और यूके की सेना ने एक साथ यह अभियान शुरू किया है, हम इन दोनों देशों का शुक्रिया अदा करते हैं। जिस तरह से सीरिया में नरसंहार हुआ है वह काफी भयावह है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि यह हमला उन जगहों पर किया जा रहा है जहां पर रासायनिक हथियार हैं और जहां इनका निर्माण किया जाता है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कई अलग-अलग तरह के बम का इस्तेमाल किया जा रहा है और चुनिंदा जगहों पर ही हमला किया जा रहा है।

ट्रंप की रूस ईरान को चेतावनी

ट्रंप की रूस ईरान को चेतावनी

साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के बाद ईरान और रूस को चेतावनी दी है कि वह इस अभियान में अपने सहयोगी के साथ ना खड़े हों। उन्होंने कहा कि रूस को अब यह फैसला लेना होगा कि वह इस अंधकार भरे रास्ते का साथ देगा या फिर वह सभ्य देशों के साथ खड़ा होकर शांति के लिए अपनी भूमिका निभाएगा। आपको बता दें कि सीरिया में हाल ही में रासायनिक हथियारों से हमला किया गया था, जिसमे हजारों लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद ट्रंप ने भावुक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि कई लोग मर गए, जिसमे महिलाएं, बच्चे लोग शामिल हैं, यह सनकी द्वारा किया गया रासायनिक हमला है। उन्होंने इसके लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ईरान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि इन लोगों नेन असद जैसे जानवर का साथ दिया, इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+